February 24, 2025 1:22 AM

Menu

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बभनी के कई लैम्पसो का किया आकस्मिक निरीक्षण।

सोनभद्र / बभनी सोनप्रभात,

उमेश कुमार –

बभनी। विकासखंड अंतर्गत भाजपा जिला अध्यक्ष अजित चौबे के निर्देशानुसार बभनी मंडल अध्यक्ष के द्वारा अपने कार्य क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले गेहूं क्रय केंद्रों का बारीकी से निरीक्षण किया जिसमें वहां पर कार्य कर रहे लोगों को सोशल डिस्टेंस व हाथ साबुन से धोने को लेकर जागरूक किया साथ ही गेहूं क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों के लिए गुण पानी की व्यवस्था बनाने हेतु निर्देशित किया।

जिसमे उन्होंने सर्वप्रथम चकचपकी लैम्पस पर जाकर कार्य कर रहे अयोध्या केशरी जी से गेहू क्रय सम्बन्धित जानकारी प्राप्त किया। वही कार्य कर रहे कुछ मजदूरों को गमछा देकर भी मुह ढकने को लेकर जागरूक किया गया।

जिसके बाद बभनी गोदाम में स्थित गेहू क्रय केंद्र पर भी जायजा लिया जहाँ कार्यरत अरुण कुमार आपूर्ति विभाग अधिकारी बभनी से भी सुविधाओ का जायजा लिया।
एडीओ पंचायत बभनी से ग्राम पंचायतों में कराये जा रहे सेनेटाइज का ब्यौरा प्राप्त किया और सार्वजनिक स्थान पर विशेष रूप से सेनेटाइज करने हेतू निर्देशित किया।

जिसमे भाजपा महामन्त्री लालकेश कुशवाहा, उपाध्यक्ष भुनेश्वर प्रसाद, भाजपा सोसल मीडिया उमेश कुमार,रामप्रसाद आदि लोगो के साथ बभनी में कोरोना बचाव कार्य व किसानो की गेहू क्रय करने को लेकर निरीक्षण कर आवश्यक दिशानिर्देंश दिए।

सोनभद्र के समाचारों से अपडेट रहने हेतु डाउनलोड करे सोनप्रभात न्यूज एप्लिकेशन।

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On