March 14, 2025 4:14 AM

Menu

भाजपा महज एक पार्टी नहीं अपितु परिवार – दारा शिकोह प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा।

  • – जाति धर्म पंथ मजहब से ऊपर उठकर विकास का कार्य कर रही भाजपा।
  • – अब तक प्रदेश महामंत्री के पहल पर हजारों मुस्लिम लोगों को कराया जा चुका है भाजपा का सदस्यता।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात

दुद्धी सोनभद्र तहसील अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दारा शिकोह का दोपहर आगमन ग्राम पंचायत बघाडू अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यालय का उद्घाटन एवं सदस्यता अभियान भाजपा अपना एक परिवार के तहत सदस्यता अभियान को गति देने के उद्देश्य से अल्प संख्यक वर्ग के बीच जाकर सबका साथ सबका विकास की जमीनी हकीकत को लोगों के बीच साझा करते हुए बताया कि विश्व की सबसे बड़ी भारतीय जनता पार्टी है।

अल्पसंख्यकों के विकास के लिए जीवन स्तर सुधारने के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण कार्य बिना तुष्टीकरण की राजनीति किए अल्पसंख्यकों का कल्याण किया, गुंडा और माफिया किस्म के लोग आज सलाखों के पीछे है और प्रदेश में भयमुक्त वातावरण है उत्तर प्रदेश के कर्म योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के शासन में संप्रदायिक दंगे और उन्माद फैलाने वाले लोग चिन्हित होकर सलाखों के पीछे हैं, मुस्लिम वोट की तुष्टीकरण अन्य राजनीतिक पार्टियां कर रहे थे, भाजपा सरकार की अपेक्षा जमीन पर अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए ईमानदारी से कार्य पिछली सरकारों ने नहीं किया।

पूर्ण बहुमत की पुनः सरकार उत्तर प्रदेश में बनने जा रही है सभी मिलकर विकास की राजनीति को एक नया आयाम दे और भाजपा को मजबूत बनाएं, स्वयं लोगों को प्राथमिक सदस्यता मिस कॉल कर दर्जनों लोगों को कराया गया, बूथ अध्यक्ष दैवी शक्ति, गोपीचंद प्रजापति, चंद्रशेखर गोंड़, प्रमिला गोंड़, सुमित्रा देवी पनिका को पुष्पगुच्छ देकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया, वापसी करते समय प्रधानमंत्री जी का ड्रीम प्रोजेक्ट हर घर नल योजना का बिछ रहा पाइप का गाड़ी से उतर कर इंजीनियर से गुणवत्ता की पड़ताल की। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अजीम खान, जिला सदस्यता प्रमुख मकसूद आलम, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष राफे खान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रविंद्र शायल, हाफिज मुसाहिद, शाहिद अंसारी, हैदर पूर्व प्रधान निमियाडीह, मु०शमीम, शमशाद अंसारी, जहीरुद्दीन, मोहसीन, शहाबुद्दीन, रबीना बेगम, मुजाहिद, मु० आशिक एवं भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On