June 24, 2025 11:44 AM

Menu

भाजपा म्योरपुर मण्डल में बजट के संबंध में चर्चा हेतु संगोष्ठी का किया आयोजन।

म्योरपुर – सोनभद्र-:  आशीष गुप्ता/ दिनेश चौधरी – सोनप्रभात

भारतीय जनता पार्टी मण्डल म्योरपुर के मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार की अध्यक्षता में संगठन के निर्देशानुसार बिड़ला विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज मे सत्र 2021- 2022 के पेश हुए बजट के सम्बंध में चर्चा हेतु एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्यवक्ता के रूप में श्री सोनाबच्चा अग्रहरि ( पूर्व जिला उपाध्यक्ष व मण्डल प्रभारी दुद्धी) व दीपक सिंह अग्रहरि (पूर्व जिलामंत्री), भाजपा जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार रहें। इस गोष्ठी में सरकार द्वारा पेश किए गए बजट के विशेष बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा इस बजट में ” एकलव्य स्कूल “खोले जाने,”जल जीवन मिशन के तहत् “हर घर नल योजना”,”आयुष्मान योजना “,न्यूनतम समर्थन मूल्य “, “कोविड-19 वैक्सीन “,”इनकम टैक्स”,जी एस टी, व्यापार हेतु लोन की सुगमता इत्यादि बजट के बहुमूल्य बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इस कार्यक्रम संगोष्ठी का संचालन मण्डल महामंत्री विष्णुकांत दुबे ने किया।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम दुलारे गोड़ पूर्व जिला मंत्री भाजयुमो गणेश कुमार जायसवाल , जिला सह संयोजक आईटी अमित रावत ,जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा होरीलाल पासवान , मंडल उपाध्यक्ष अमरकेश सिंह , मंडल उपाध्यक्ष सुजीत सिंह , मंडल महामंत्री रामसहाई रौनीयार , मंडल मंत्री क्रमश: भाई लाल मिश्रा , रघुवीर पनिका अंकित शर्मा , भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अभय सिंह , निर्वतमान मंडल संयोजक आईटी पुष्पेन्द्र सिंह , पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रवानी , श्याम नारायण सिंह बुथ जितेंद्र अग्रहरी सहित देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थिति रहें।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On