June 25, 2025 5:45 AM

Menu

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बूथ तक धूमधाम से मना।

दुद्धी – जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोन प्रभात – दुद्धी सोनभद्र तहसील अंतर्गत शनिवार को आज बन चूके विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल भाजपा का स्थापना दिवस प्रत्येक बुथपर धूमधाम से मना | शक्ति केंद्र रजखड़ स्थित दुम्हान गाँव में आयोजित गया |

कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य वक्ता शक्ति केंद्र प्रभारी जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी नें कहाँ की 6 अप्रैल 1977 को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना राष्ट्र सर्वोपरि की धारणा के साथ भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई, बयोवृद्ध भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी आदि द्वारा किया गया l इससे पूर्व 1947 के आजादी के बाद राजनीतिक दल भारतीय जनसंघ की स्थापना 21 अक्टूबर 1991 को दिल्ली में स्वर्गीय पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व स्वर्गीय प्रोफेसर बलराज मधोक द्वारा किया गया | जिसका चुनाव चिन्ह ” दीपक ” था | वैचारिक राजनीतिक विद्वेष के कारण भारतीय जन संघ पार्टी टूट गई l तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी नें अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मानवाधिकार हनन कर ताकत के दम पर शासन सत्ता अपने हाथ में रखना चाहती थी | और 15 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक आपातकालीन संविधान की धारा 352 का प्रयोग करते हुए तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद के संतूती पर अघोषित इमरजेंसी राष्ट्रपति शासन भारत में लगाकर सैनिकों के हाथ में लोकतंत्र का गला घोंटकर देश की कमान सौपी |इन

दमन से त्रस्त स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण द्वारा आजादी के बाद दूसरा बड़ा आंदोलन देश में शासन सत्ता के खिलाफ पुरे देश में चला | ततपश्चात जनता दल नामक राजनीतिक पार्टी का गठन हुआ l जनता में भी टूट हुई और विभिन्न राजनीतिक पार्टियों का गठन देश में हुआ l जिसमें भारतीय जनता पार्टी का अभ्युदय 6 अप्रैल 1977 को हुआ | आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है जिसके विश्व प्रसिद्ध कद्दावर लोकप्रिय नेता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है | और करोड़ों कार्यकर्ता संगठन के विचारधारा में विश्वास जता रहें हैं | सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए विधानसभा उपचुनाव 403 व लोकसभा जनपद सोनभद्र संसदीय क्षेत्र 80 तुम्हारी बहुमत से जीताए जाने का संकल्प दिलाया l इस मौके पर शक्ति केंद्र प्रभारी जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, एनडीए के घटक अपना दल एस विचार मंच के जिला अध्यक्ष राम सुरेश कुशवाहा जोन अध्यक्ष राजपाल कुशवाहा , शक्ति केंद्र संयोजक अभय कुमार कुशवाहा, बूथ संख्या संख्या 292 अध्यक्ष अनिल कुमार, बूथ अध्यक्ष 293 सुरेंद्र कुमार,294 बूथ अध्यक्ष विकास कुमार, बूथ अध्यक्ष 295 राजेश कुमार सहित राजकुमार वीरशाह गौंड, अयोध्या , लवकुश, रामकेश अशोक भारती विजय राम मौर्य आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे | दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक बूथ पर पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया |

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On