March 13, 2025 2:41 AM

Menu

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कार्य योजना को लेकर की बैठक।

सोनभद्र/ओबरा

श्याम जी पाठक-सोनप्रभात

ओबरा (सोनभद्र) भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक विद्यालय बिल्ली पर कार्य योजना को लेकर एक समीक्षा बैठक आहूत की | बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश पांडे की उपस्थिति में बिल्ली सेक्टर के सभी बूथो की समितियों व सेक्टर की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

सेक्टर के प्रभारी आशुतोष सिंह ने बूथ अध्यक्षों से उनके मूल संचालन समिति संबंधित दस्तावेजों और कार्यों की जानकारी लेते हुए 30 मई तक सेक्टर के प्रत्येक बूथों पर जिला नेतृत्व के निर्देशन पर होने वाली समस्त गतिविधियों को पूरित करने पर बल दिया |

भाजपा के जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के दिशा निर्देश पर मंडल अध्यक्ष सतीश पांडेय, सेक्टर प्रभारी आशुतोष सिंह व मंडल महामंत्री राहुल भारती ने संयुक्त रूप से सेक्टर संयोजक अरविंद सोनी व बूथों के अध्यक्ष क्रमशः जय प्रकाश केशरी, अवध कुमार गिरी, विशाल गोंड, राम तीरथ खरवार, मुकेश केशरी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया|

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On