म्योरपुर /पंकज सिंह
भारतीय पनिका समाज उत्थान समिति के तत्वाधान मे 4 जनवरी 2026 को म्योरपुर के लेयरा नदी में पनिका समाज मिलन समारोह का कार्यक्रम व जिसमे जिला, तहसील, ब्लॉक, जोन व ग्राम प्रमुख पदाधिकारियों का चयन किया गया।

जिसमें माननीय कृपाशंकर पनिका जी को जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। तहसील अध्यक्ष पद पर श्री लक्ष्मण प्रसाद पनिका जी को चयनित किया गया। साथ में दुद्धी ब्लॉक अध्यक्ष माननीय उमेश चन्द पनिका व म्योरपुर ब्लॉक अध्यक्ष माननीय श्री रविंद्र कुमार पनिका व बभनी ब्लॉक अध्यक्ष श्री रामलाल पनिका जी को चयनित किया गया। जोन प्रभारी घघरी श्रीमती काजल पनिका व किरबिल जोन प्रभारी श्री विजय कुमार पनिका व म्योरपुर जोन प्रभारी श्री दयाशंकर पनिका जी को चयन किया गया। ग्राम प्रमुख राजेश पनिका व फुलपति देवी पतेरी टोला, मिठाईलाल पनिका व उशादेवी पनिका बलियरी, शिवब्रत पनिका झापर व अवध बिहारी पिंडारी व सोहरलाल आदि तीस गांव के ग्राम प्रमुख का चयन किया गया। जिससे भारतीय पनिका समाज उत्थान समिति उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में संगठन को मजबूत और संगठित करने का संकल्प लिया गया। जिसकी अध्यक्षता माननीय श्री राधे श्याम पनिका भारतीय पनिका समाज उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने किया। संरक्षक श्री तुलसी राम पनिका जी, रामसेवक पनिका, रामप्रताप पनिका, लालचंद एडवोकेट, बिरझन पनिका,सारद पनिका, रघुबीर पनिका बाबूलाल पनिका आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
भवदीय
राधेश्याम पनिका
प्रदेश अध्यक्ष
















