February 5, 2025 8:31 PM

Menu

भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा सोनभद्र के पदाधिकारियों ने पर्यावरण हित के मद्देनजर किया वृक्षारोपण, बताए वृक्षों के फायदे।

सोनभद्र – सोन प्रभात
आशीष गुप्ता

भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा सोनभद्र जिला अध्यक्ष पवन कुमार पांडे, उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, प्रवक्ता भगवान प्रसाद भग्गू, नगर अध्यक्ष आशीष कुमार, सदस्य मनोज जी मुन्ना सिंह के सौजन्य से नवनिर्वाचित जिला उपाध्यक्ष चतुर्वेदी जी के आवास परीक्षेत्र में पर्यावरण संतुलन के लिए जहां फलदार वृक्षों आंवला अमरूद बेल का रोपण, वही नीम, पाकर पीपल अशोक वृक्षों का रोपण कर वैश्विक महामारी से बचने के लिए ऑक्सीजन की कमी दूर करने की प्रेरणा लेकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष की भावना पर्यावरण संतुलन के लिए अधिकाधिक वृक्षों का रोपण करके भारत के अंदर राष्ट्रीय सोच वृक्ष धरा के आभूषण है, करत दूर प्रदूषण के आवाज को बुलंद किया गया।


साथ ही नवनिर्वाचित सदस्यों अक्षयबर चतुर्वेदी जी मनीष जी का करतल ध्वनि से स्वागत किया गया। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव, राम प्रकाश गुप्ता जी आगरा, गोपाल धवन जी हरियाणा, संजय कुमार मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष ने शुभकामनाएं दी। जिला अध्यक्ष पवन कुमार पांडे के उत्कृष्ट सराहनीय कार्य को राष्ट्रीय अध्यक्ष पं ओम प्रकाश पांडे ने सराहनीय जहां बताया वही अपने शुभ कामना संदेश में कम से कम 5 फलदार पेड़ लगाकर अभियान को सफल करने का आवाहन किया।

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश को पर्यावरण संपन्न राष्ट्र घोषित करने के लिए देशवासियों को आवाहन करते कहां की भारत देश प्रकृति संपन्न देश है और यदि प्राकृतिक दोहन को रोका जाए तो स्वर्ग से सुंदर अपना देश भारत जल संकट व महामारी से सदैव सुरक्षित होगा l

Ad- Shivam Medical

The specified slider is trashed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On