July 1, 2025 7:37 PM

Menu

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो रहे है सैकड़ों कांग्रेस जन..

  • नगर बैढ़न में अपार सफलता के अब ग्राम सेमरिया मकरोहर से माडा रोड तक निकलेगी भारत जोड़ो यात्रा।

विंध्य नगर – सिंगरौली – सोन प्रभात / सुरेश गुप्त “ग्वालियरी” – सोन प्रभात

उक्त आशय की जानकारी देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवम परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने बताया भाजपा सरकार के नीतियों के विरुद्ध कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्या कुमारी से काश्मीर तक चल रही है जिसे अपार सफलता मिल रही है।

इसी तारतम्य में कल बैधन में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू तथा यूथ कांग्रेस के जिला समन्वयक सूर्या द्विवेदी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय बिलौंजी से अम्बेडकर चौक बैधन तक भारत जोड़ो यात्रा का सफल आयोजन किया गया था ,अब यह यात्रा जनपद के सुदूर गांवों में भी प्रारंभ होने जा रही है ,इसी क्रम में दिनांक 17 सितंबर को 2022 को ग्राम सेमरिया ( मुनगवा टोला) मकरोहर से माडा रोड सिंगरौली तक दोपहर तीन बजे से शाम 6 बजे तक भारत जोड़ो पद यात्रा का आयोजन किया जाएगा ,इससे पूर्व सहभोज का कार्य क्रम संपन्न होगा।

कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओ की भी उपस्थिति व उद्बोधन होगा!! ज्ञानू जी ने जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उपरोक्त स्थान व समय पर पहुंचने की अपील की है!!

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On