भारी वर्षा के कारण 04 अक्टूबर को जनपद सोनभद्र के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय रहेंगे बंद।

सोनभद्र / आशीष गुप्ता / सोन प्रभात

 

सोनभद्र। लगातार हो रही भारी वर्षा को देखते हुए जिलाधिकारी महोदय ने जनपद में संचालित सभी कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों को शनिवार, दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को बंद रखने का आदेश जारी-  किया है। यह आदेश शासन की ओर से विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। भारी वर्षा के चलते सड़क मार्ग और यातायात प्रभावित हो सकते हैं, जिससे विद्यार्थियों को असुविधा और खतरे की संभावना है। इसी कारण एहतियातन विद्यालयों को एक दिन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

 

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On