August 5, 2025 2:21 AM

Menu

मजदूर दिवस:- रेणुकूट में श्रमिक नेताओं ने कहा, निजी कंपनियां कर रही हैं मनमानी।

सोनभद्र / रेणुकूट / यू. गुप्ता / सोन प्रभात 

हिंडालको प्रगतिशील मजदूर सभा ने गांधी मैदान में आम सभा का आयोजन किया। महामंत्री महेश चंद्र मिश्रा ने मजदूर दिवस के इतिहास को याद किया। उन्होंने बताया कि 1886 में शिकागो में श्रमिकों ने 8 घंटे काम, सप्ताह में एक दिन अवकाश और सामाजिक सुरक्षा की मांग की थी।

इस आंदोलन में कई मजदूरों ने अपनी जान दी। इसके बाद अमेरिका में श्रम कानून बने, जिन्हें बाद में दुनिया के अन्य देशों ने भी अपनाया। श्रमिक नेता रवींद्र नाथ तिवारी ने संविदा श्रमिकों की समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों में स्थाई पद समाप्त किए जा रहे हैं।

इनकी जगह संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है। महंगाई के कारण श्रमिक वर्ग बेकारी से जूझ रहा है। समाजसेवी विजय प्रताप सिंह ने नगर की कंपनियों में श्रमिकों के शोषण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं को दूर करने वाला कोई नहीं है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सहायक जिला मंत्री देवकुमार विश्वकर्मा ने सीएसआर फंड के उपयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह पैसा सोनभद्र के आदिवासी और पिछड़े इलाकों के विकास में खर्च होना चाहिए। कार्यक्रम में हिंडालको प्रगतिशील मजदूर सभा के अतीक अहमद, विनय कुमार यादव, लाल बहादुर सिंह, फैयाज अहमद, कन्हैयालाल और सुरेश प्रसाद ने भी अपने विचार रखे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On