February 23, 2025 10:06 AM

Menu

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी-

बैढन, सिंगरौली– सोनप्रभात
सुरेश गुप्त “ग्वालियरी”

हिन्दी साहित्य सम्मेलन, जिला इकाई सिंगरौली के तत्वाधान मे वरिश्ठ रचना कार एस पी तिवारी के बिलौन्जी स्थित आवास पर काव्य सन्ध्या का आयोजन किया गया। जयंत से पधारे कवि राम खेलावन मिश्रा नें माँ वाणी वन्दना कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। तत्पश्चात जनपद व देश की जनी मानी कवियत्री विजय लक्ष्मी शुक्ल”संवेदना” ने गीत, गजल, मुक्तक से से माहौल को खुश नुमा बना दिया।

नवोदित गजल कार संजीव पाठक ने गजलें पाठ कर समां बाँधा तो जनपद के वरिष्ठ  कवि व मँच संचालक कमल शुक्ल अंजान ने हास्य व्यंग्य व सम सामयिक संदर्भ मे रचना पाठ कर वाह वाही लूटी, आशु कवि नारायण दास विकल ने दोहों व छंदो से अनुपम प्रस्तुति दी, गम्भीर व सम सामयिक संदर्भों के वरिष्ठ रचनाकार प्रवेन्दू दुबे चंचल ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को गम्भीर बना दिया। वहीं हास्य व्यंग्य के रचनाकार एस पी तिवारी ने इस माहौल को बदल कर हास्य का पुट दिया। आपकी रचनाओँ ने व्यवस्था पर करारी चोट की, वही रचनाकार अनल जी ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को काव्य धारा में डुबकी लगाने को विवश कर दिया।

चंद्र मणि शुक्ल ने अपने काव्य पाठ से सुधी श्रोताओ से तालियाँ बटोरी, शाम सात बजे से शुभारंभ यह काव्य सन्ध्या अर्ध रात्रि तक श्रोताओं को रस विभोर करता रहा।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On