July 27, 2025 4:06 PM

Menu

मनोनीत होने के पश्चात प्रथम आगमन पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का डाला नगर में ढोल बाजे के साथ किया गया स्वागत।

संवाददाता अनिल कुमार अग्रहरि – डाला / सोनभद्र – सोन प्रभात

डाला सोनभद्र- डाला नगर के रामलीला मैदान के भाजपा जिलाध्यक्ष का ढोल बाजे के साथ भव्य रूप से स्वागत समारोह का आयोजन किया गया आज सोमवार सुबह ग्यारह बजे के करीब जिले से दुद्धी जा रहे भारतीय जनता पार्टी के मनोनीत होने के पश्चात प्रथम आगमन पर युवा मोर्चा नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विशाल पांडे का भाजपा जिलाउपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ सोनू सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला वं अंग वस्त्र भेंट कर गर्मजोशी के साथ नारा लगाते हुए मनोनीत होने के पश्चात प्रथम आगमन पर स्वागत डाला रामलीला मैदान के सामने किया गया।

तत्पश्चात बस स्टैंड डाला शहीद स्थल पर माल्यार्पण कर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किये आपको बताते चलें कि श्री पांडे भाजपा युवा मोर्चा के दुसरे बार जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है।

जिससे जिले भर के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में उमंग उत्साह से भरा हुआ है इस स्वागत समारोह कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार उर्फ बबलू राजू शुक्ला मदन अग्रहरी प्रशांत पाल गोविंद भारद्वाज राजेश सिंह पटेल अनिकेत श्रीवास्तव रामा शंकर पासवान अवनीश पांडे अंशु पटेल बबलू निषाद संदीप सिंह उर्फ मोनू रजत खरवार शुभम पटेल सुनील राय विशाल कुमार गुप्ता गोविंद गुप्ता अजय कुमार अग्रहरि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सामिल रहें।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On