आदिवासी समाज का विकास के लिए आदिवासियों के एकजुटता पर जोर
(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरों चीफ) सोनभद्र दुद्धी सोनभद्र विकासखंड अंतर्गत नगवा के गाँधी मैदान में महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर गत वर्षो की भांति आदिवासी महोत्सव कार्यक्रम में पहुँचे मुख्य अतिथि सांसद छोटेलाल खरवार ने कहाँ नगवा की धरती प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन 1857 के क्रांतिकारी गुमनाम सुराजींयो की धरती पर क्रांतिकारी आदिवासियों ने लड़ाई लड़ अंग्रेजों के दांत खट्टे कर अंग्रेजों को भगाने का कार्य किया । सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर जी राम जी किए जानें, आदिवासियों की जमीन पर कब्जा आदि पर भी कटाक्ष करते हुए इसे महात्मा गांधी का अपमान बताया। आदिवासियों की जमीन सर्वे में फर्जी कराकर जमीन लूटने वाले को बक्सा नहीं जाएगा। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक हरि राम चेरों ने आभार उदबोधन में कहा कि आदिवासियों का नाम पटल पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका ग्राम स्वराज समिति के महेशानंद भाई ने किया। आदिवासी चेरों समाज के सभी लोगों को पक्का घर मेरे द्वारा मुहैया मुख्यमंत्री से पहल कर कराया।

उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदिवासी जनकल्याण नीतियों को धरातल पर लाने का कार्य किया। उत्तर प्रदेश वन्य जीव बोर्ड सदस्य रहे श्रवण सिंह गौंड ने कहाँ आदिवासी समाज सदैव संघर्षों के दम पर अपना मुकाम हासिल किया। भगवान बिरसा मुंडा के सपने को साकार जरूर किया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गौड़, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवनारायण खरवार ने आदिवासियों के शैक्षिक उत्थान जल जंगल जमील पर अधिकार साथ ही राजनीति में भागीदारी पर जोर दिया। गत आदिवासियों का मुख्यमंत्री द्वारा चोपन में सम्मान संदर्भित स्मृति चिन्ह अंगवस्त्रम के साथ परिजनों को भेंट की गई। भगवान बिरसा मुंडा, महात्मा गांधी, सुराज स्तम्भ पर माल्यार्पण एवं आदिवासी मसाल सामूहिक एकता के साथ प्रज्वलित किया गया। मुख्य संरक्षक महेशानंद भाई ने सभी का अभिवादन आभार प्रकट किया और यूं ही सदैव 24 वर्षों से गतिमान आदिवासी सम्मेलन के उत्तरोत्तर सफलता की कामना की। साथ हीं आदिवासी बहन बेटियों की कम उम्र में विवाह नहीं करने का संकल्प दिलाया. धरती माता की जय भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे के नारों से गूंज उठा परिसर। आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण अंग वस्त्रम द्वारा सम्मान आयोजक मंडल द्वारा किया गया।
संचालन हरिकिशन खरवार द्वारा किया गया। इस मौके पर जिला सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामेश्वर राय,राजेंद्र गहवा, प्रेम शंकर,तुषार सिंह, डॉक्टर गौरव सिंह, ग्राम प्रधान सहित हजारों आदिवासी जनजाति के लोग उपस्थित रहे।
Mukesh (aka Shaktipal) is a journalist with 10 years of experience in Sonbhadra, known for his ground-level reporting and strong focus on local public issues.

















