March 17, 2025 5:54 PM

Menu

महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों में मचा कोहराम.

Duddhi / Sonbhadra News – Jitendra Chandravanshi / Sonprabhat Live 

दुद्धी, सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान ललकी (19) निवासी गौरासिंघा के रूप में हुई है, जो 20 वर्षीय अभिषेक पुत्र नारद निवासी जोरूखाड़ के साथ प्रेम संबंध में थी। बताया जाता है कि करीब सात माह पूर्व अभिषेक ललकी को लेकर अपने घर आ गया था, जिसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे।

परिजनों के अनुसार, दोनों वाराणसी में मजदूरी कर जीवनयापन कर रहे थे और होली मनाने के लिए अपने गांव आए थे। होली के दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ समय बाद ललकी को अचेत अवस्था में ससुराल वाले देर रात दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और मौत के कारणों को जानना चाहा, लेकिन ससुराल पक्ष स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। इस पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को संभाला और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के मायके वालों ने गले पर गहरे निशान देखकर ससुराल पक्ष पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया, जिससे विवाद और बढ़ गया। पुलिस ने किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए दोनों पक्षों को शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On