महिला थाना में परिवार परामर्श से 06 परिवार हुए एक

संवाददाता -संजय सिंह

राबर्ट्सगंज सोनभद्र मिशन शक्ति 5.0 अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के क्रम में आज रविवार को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र में थानाध्यक्ष महिला थाना सविता सरोज के नेतृत्व में परिवार परामर्श कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

परिवार परामर्श के दौरान कुल 08 पारिवारिक प्रकरण प्रस्तुत किए गए। प्राप्त प्रकरणों में से 06 प्रकरणों में दोनों पक्षों की सहमति से आपसी संवाद एवं समझाइश के माध्यम से सुलह-समझौता कराया गया, जिससे पारिवारिक सौहार्द एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिला। शेष 02 प्रकरणों में दोनों पक्षों को आपसी विचार-विमर्श हेतु अग्रिम तिथि प्रदान की गई है। महिला थाना रॉबर्ट्सगंज द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के साथ-साथ पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On