वन विभाग व सीएचसी में महिलाओं को किया गया सम्मानित
म्योरपुर/सोनभद्र:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को म्योरपुर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं के योगदान को सराहा गया तथा उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान वन विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत महिला कर्मियों को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।म्योरपुर रेंज के पौधशाला परिसर में उप प्रभागीय वनाधिकारी म्योरपुर की अध्यक्षता में महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में म्योरपुर पौधशाला में कार्यरत महिला श्रमिकों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें उत्साहित किया गया तथा वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि पौधशाला के संचालन और पौधों के संरक्षण में महिला श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।इस दौरान म्योरपुर रेंज के वन दरोगा सर्वेश कुमार यादव, वन दरोगा श्याम कांत बिंद के साथ बभनी रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी प्रेम प्रकाश चौबे, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी अभिषेक गुप्ता, वन दरोगा रामगोपाल दुबे और वन दरोगा अखिलेश यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक पी एन सिंह ने महिला कर्मचारियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में सिस्टर प्रियंका शर्मा, सुनीता तथा दाई ललिता सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहीं।कार्यक्रमों में महिलाओं की समाज और कार्यक्षेत्र में अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए उनके सम्मान और सशक्तिकरण पर बल दिया।

Mukesh (aka Shaktipal) is a journalist with 10 years of experience in Sonbhadra, known for his ground-level reporting and strong focus on local public issues.
















