June 25, 2025 5:41 AM

Menu

महिला लावारिस हालत में घूमती मिली,जिला प्रोवेशन विभाग ने दिया आश्रय

सोनभद्र:-सदर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम आवास परिसर से सूचना प्राप्त जानकारी मिली की एक 23 वर्ष की महिला अज्ञात अवस्था में पायी गयी है जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला प्रोवेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार ने वन स्टाप सेन्टर केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह व जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे की टीम गठित करते हुए निर्देशित किया की तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए अवगत कराये जिसके उपरान्त टीम द्वारा काशिराम आवस परिसर में पहुँच कर अपनी अभिरक्षा में लेते हुए महिला थाना ले जाया गया जहा पर महिला थाना प्रभारी सरोजमा सिंह की उपस्थिति में अज्ञात महिला से पूछ ताछ किया गया उसके उपरान्त टीम द्वारा महिला को संरक्षण प्रदान करने हेतु जिला प्रोवेशन अधिकारी के आदेश से संस्था मे आवासित कराया गया जिसके सम्बन्ध में दिपिका सिंह द्वारा बताया गया कि महिला की काउन्सलिग करायी जा रही है जिसके बाद नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी मौकेपर महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वय सीमा द्विवेदी आदि उपस्थित रही

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On