महिला सशक्तिकरण हेतु रन फार एंपावरमेंट दौड़ का आयोजन.

संवाददाता–संजय सिंह/ Sonprabhat News

सोमवार को नगर पंचायत चुर्क के चुर्क बाजार चौराहे से चुर्क पुलिस लाइन तक मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में बड़ी संख्या में छात्राओं, महिलाओं, एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न
संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ चुर्क बाजार चौराहे से से शुरू होकर पुलिस लाइन चुर्क में समाप्त हुई.

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मिशन शक्ति का उह्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और समाज में उनके प्रति सम्मान व सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। पुलिस अधीक्षक ने महिला सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए बताया कि जिले में इस दिशा में कई पहल की जा रही हैं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाती हैं।

आयोजन के अंत प्रतियोगिता में प्रथम कंचन पुत्री अरविंद कुमार शर्मा द्वितीय चांदनी पुत्री अरविंद पाल एवं तृतीय कंचन पुत्री शिवनारायण को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया इस दौड़ का उद्देश्य समाज को नारी के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का संदेश देना था इस आयोजन के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास जागरूकता एवं नेतृत्व की भावना को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार क्षेत्राधिकारी यातायात डॉक्टर चारू त्रिवेदी प्रतिहार निरीक्षक मोहम्मद नदीम तथा पुलिस के उपनिरीक्षक एवं पुलिस के जवान हुआ स्कूल के शिक्षक तथा अभिभावकों की उपस्थित प्रेरणादायक बनी

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On