March 13, 2025 1:14 AM

Menu

माँ वैष्णो देवी मंदिर में अग्रवाल धर्मार्थ सेवा समिति ने दिया चांदी का दरवाजा।

डाला – सोनभद्र / अनिल कुमार अग्रहरि – सोन प्रभात

डाला सोनभद्र ।वैष्णो मंदिर में अग्रवाल धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा आज बुधवार को चांदी का दरवाजा समर्पित कर सुंदरकांड पाठ व प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में अग्रवाल धर्मार्थ सेवा समिति के अध्यक्ष ब्रिषभान अग्रवाल द्वारा अपनी धर्म पत्नी के साथ महालक्ष्मी द्वार पर लगाए गए चांदी का दरवाजा, मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सक्षम बैठकर विधि-विधान से गगनभेदी मंत्रोचार के साथ पूजन अर्चन किया मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश महालक्ष्मी महाकाली महालक्ष्मी का आह्वान करा कर पूजा आरंभ किया मंदिर परिसर में संगीत सुंदरकांड पाठ का आयोजन भव्य आरती प्रसाद वितरण किया गया।

इस दौरान मंदिर में उपस्थित नारायणी देवी, सतबीर बंसल, वीरभान सिंह, अजय गोयल, राधेश्याम बंसल, ईश्वर गोयल, सतपाल, मंगला गर्ग, सुभाष मित्तल, मुकेश जैन ,राजेंद्र गर्ग, रघुनंदन अग्रवाल, दिनेश गर्ग, सहित तमाम भक्त लोग मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On