June 24, 2025 5:48 PM

Menu

मांची पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित की मोटर साइकिल किया कुर्क।


सोनभद्र, सोनप्रभात, वेदव्यास सिंह मौर्य


पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में गैंगेस्टर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे आज दिनांक 07.11.2023 को थाना मांची पुलिस द्वारा थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र पर पंजीकृत मु0अ0सं0 34/23 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त सुरेन्द्र जायसवाल पुत्र स्व0 हरिदास जायसवाल निवासी ग्राम चौधरना थाना अधौरा जनपद कैमूर भभुआ बिहार, हाल पता- खलियारी थाना रायपुर जनपद सोनभद्र द्वारा अवैध धन से अर्जित की गई एक अदद मोटर साइकिल सं0 UP64AU2488 (अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये) को धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत जिलाधिकारी सोनभद्र के आदेश के क्रम में में नियमानुसार कुर्क किया गया । इस मौके पर थानाध्यक्ष मांची रामदरश राम, थानाध्यक्ष रायपुर बृजेश कुमार पाण्डेय, जनपद सोनभद्र मय टीम मौजूद रहें ।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On