July 26, 2025 6:50 AM

Menu

मानवता की मिशाल करें कायम,पलायन कर रहे मजदूरों के मदद को आये आगे- भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बभनी

बभनी/सोनभद्र- सोनप्रभात:-

उमेश कुमार /आशिष गुप्ता

बभनी थानांतर्गत नधिरा में आज सायंकाल कोरोना  महामारी के कारण पूरे भारत में 21 दिनों का लाकडाउन लगा हुआ है, जिसके चलते बाहर कार्य कर रहे कुछ मजदूर अपनी घर की ओर पलायन कर रहे हैं।जिसके चलते अधिकतर मजदूर पैदल ही यात्रा कर रहे है ,इसी क्रम में आज रायगढ़ से पैदल आ रहे लगभग 15 लोग परिवार सहित पैदल चलकर अपने गृह क्षेत्र सीतापुर को जा रहे थे। जिनमें राजकुमार,कमलेश, रोहित, अरविन्द पाल, सहित कई महिलाए भी साथ मे यात्रा कर रही थी।

जिन्हें भाजयुमो से मण्डल बभनी के अध्यक्ष सुधीर पाण्डेय जी रोककर उनकी मदद को आगे आये और उन लोगों को यथासंभव के रूप में नास्ता पानी का ब्यवस्था बनाए व बच्चो को बिस्कुट खिलाकर के रवाना किए।

जिस पर भाजपा युवा मण्डल अध्यक्ष सुधीर कुमार पांडेय ने कहा कि संकट में फंसे मजदूरों और पलायन कर रहे लोगो की सहायता करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On