मारवाड़ी युवा मंच महिला की नई पदाधिकारियों का चयन, सुनीता सांवरिया अध्यक्ष,चित्रा जालान सचिव और पूनम केडिया कोषाध्यक्ष पद का दायित्व

सोनभद्र:1 अप्रैल को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा सोनभद्र के द्वारा नए पदाधिकारीयों के द्वारा शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह का आयोजन श्री बांके बिहारी मंदिर रामलीला मैदान राबर्ट्सगंज में किया गया।जिसमें सभी सदस्यों की सहमति से श्रीमती सुनीता सांवरिया को अध्यक्ष, चित्रा जालान को सचिव एवं पूनम केडिया को कोषाध्यक्ष पद का दायित्व देकर सम्मानित किया गया व साथ में यह शपथ भी दिलाया गया कि मंच के कार्यों को बहुत ही निष्ठा,लगन व उत्साह के साथ संपन्न करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगी।जिससे आ

ने वाले समय में मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा सोनभद्र का नाम अपने कार्यों के लिए ही ना सिर्फ जनपद सोनभद्र में बल्कि पूरे प्रांत में अपना परचम लहराएगा।

इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती रितु जालान, कोषाध्यक्ष दीप्ति केडिया, सचिव श्रीमती रंजना अग्रवाल, पूनम खेतान, अनीता कानोड़िया मीरा जालान, श्रेया जालान ,ज्योति शर्मा ,अनु केड़िया, शशि केड़िया,मंजू खेतान , सरोज जालान , अनीता थर्ड, सुनीता सराफ,आदि उपस्थित रहीं।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On