मिशन शक्ति अभियान के तहत शाहगंज पुलिस की कड़ी कार्रवाई — राहगीर महिलाओं से अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार.

Sonbhadra – Vedvyas Singh Maurya/ Sonprabhat News 

सोनभद्र। महिला सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत थाना शाहगंज पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया है। राहगीर महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी और फब्तियां कसने वाले एक युवक को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

महिलाओं को देखकर गा रहा था अश्लील गाने, कर रहा था छेड़छाड़ जैसी हरकतें

थाना शाहगंज पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि सहुआर क्षेत्र में एक युवक राहगीर महिलाओं पर अश्लील गाने गा रहा है और अभद्र हरकतें कर रहा है। यह देखकर महिलाएँ शर्म और असहजता के कारण रास्ता बदलने या तेजी से वहाँ से जाने पर मजबूर थीं। इससे क्षेत्र में गलत संदेश फैल रहा था और महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा प्रभावित हो रही थी।

पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो वह युवक अश्लील गाना गाते हुए मिलता पाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सूरज पुत्र संजय, निवासी ग्राम सहुआर, थाना शाहगंज, सोनभद्र (उम्र लगभग 24 वर्ष) बताया।

अभियुक्त के खिलाफ तुरंत दर्ज हुआ मुकदमा

थाना शाहगंज पुलिस ने युवक को मौके से हिरासत में लेकर थाना लाकर उसके खिलाफ क्राइम नंबर 140/2025, धारा 296 बी.एन.एस. में अभियोग पंजीकृत किया है।
साथ ही, शांति भंग की आशंका को देखते हुए अभियुक्त के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  • नाम: सूरज पुत्र संजय

  • निवासी: ग्राम सहुआर, थाना शाहगंज, सोनभद्र

  • उम्र: लगभग 24 वर्ष

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  1. उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव, थाना शाहगंज

  2. हे0का0 सुबाष चन्द्र यादव, थाना शाहगंज

महिला सुरक्षा पर सख्त पुलिस की कार्रवाई

मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले में महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश जाता है कि महिलाओं की गरिमा के खिलाफ कोई भी अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

थाना शाहगंज पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On