March 13, 2025 4:40 AM

Menu

मुंशी प्रेमचंद की 141 वी जयंती संपन्न।

विंध्य नगर – सोन प्रभात/ सुरेश गुप्त “ग्वालियरी”


31 जुलाई को सरस्वती शिशु मंदिर बिलौंजी के सभागार में एक विचार गोष्ठी सह कवि सम्मेलन सम्पन्न हुआ ,जिसमें अनेक विद्वत जनों ने भाग लेकर अपने विचार व्यक्त किए।

अध्यक्षता कर रहे सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य राम भुवन द्विवेदी ने सर्व प्रथम मां वाणी व महान लेखक मुंशी प्रेम चंद जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा ,हम आज 141 वीं जयंती अवश्य मना रहे हैं पर लगता है आज भी जिंदा हैं जो विसंगतियां उन्होंने सौ वर्ष पूर्व देखा था वह आज भी दिखाई दे रही है आप भविष्य दृष्टा थे ,आपकी कहानियां ,लेख, नाटक शोषित समाज को समर्पित थे, आज उस महान साहित्यकार की जयंती मनाकर हम सभी गौरवान्वित है!! समय समय पर हम लोग इन महान विभूतियों को याद करते हुए बड़े आयोजन भी करें जिससे हमारे विद्यार्थियों को इनके बारे में विस्तृत जानकारी मिल सकें।


माल्यार्पण के पश्चात जनपद के वरिष्ठ कवियों द्वारा काव्य पाठन के माध्यम से प्रेम चंद जी को समर्पित रचनाओं द्वारा याद किया गया!! प्रिवेंदु चंचल जी द्वारा उनके साहित्य पर विस्तृत आख्यान तो एस पी तिवारी द्वारा काव्य के माध्यम से सुंदर रचनाएं प्रस्तुत की गई !! नारायदास विकल द्वारा गजल ,मुक्तक द्वारा भाव अर्पित किए गए।

अन्य साहित्यकार राम खेलावन मिश्र, कवि भाई लाल शर्मा, गजलकार संजीव कुमार पाठक एवम अन्य।स्थानीय रचनाकारों द्वारा सुंदर प्रस्तुति प्रदान की गई!! मंच का सफल संचालन जनपद के प्रतिष्ठित मंच संचालक कमल शुक्ल नयन के द्वारा किया गया।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On