March 14, 2025 6:12 PM

Menu

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 मार्च को दुद्धी में।

दुद्धी – सोनभद्र – जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात

दुद्धी सोनभद्र। चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए प्रदेश के अंतिम विधानसभा क्षेत्र 403 के तहसील मुख्यालय पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 मार्च को दुद्धी आगमन हो रहा है। प्रदेश के ऐसे मुख्यमंत्री हैं कि अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में पहली बार कोई मुख्यमंत्री यहां आ रहा है चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए।

भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री दिलीप पांडे मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह उर्फ बबलू डीसीएफ डायरेक्टर संजीव कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आगमन 5 मार्च को दोपहर में टाउन क्रिकेट क्लब मैदान पर होगा। वे चुनावी जनसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रामदुलार सिंह गोंड के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर लैंड करेंगे और वहां से कार के माध्यम से टाउन क्रिकेट क्लब मैदान पर चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे। विधानसभा क्षेत्र की आम जनता से अपील किया है कि मुख्यमंत्री की जनसभा मैं उनके विचारों को सुनने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग पहुंच कर विचारों को आत्मसात करें। ऐसा समझा जाता है कि मुख्यमंत्री जी कुछ जरूर यहां के विकास तथा जिले से संबंधित मांगों के बारे में कुछ क्षेत्र को देंगे।

  • सोनभद्र से आज प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On