- महेंद्र आटो मोबाइल्स मुर्धवा ने किया नवनियुक्त सोनभद्र जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता का गाजे-बाजे और पटाखे के साथ धमाकेदार स्वागत।
रेणुकूट – सोनभद्र / यू. गुप्ता – सोन प्रभात
मुर्धवा,रेणुकूट। सोनभद्र नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर नंदलाल गुप्ता जी का नगर में आने पर भव्य स्वागत हुआ। कमलेश जायसवाल उर्फ मोनू, दीपेश जायसवाल , रामकुमार गुप्ता एवम अन्य बीजेपी कार्यकर्ताओं ने महेंद्र आटो मोबाइल्स मुर्धवा पर जोरदार स्वागत किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चुने जाने पर मिठाई बाटी, साथ में देश के प्रधानमंत्री का जन्म दिन पर केक काट एक दूसरे को खिला कर जिलाध्यक्ष के स्वागत किया। घंटो से खड़े सैकड़ों कार्यकर्ता बाजे गाजे सहित खड़े अपने बीच जब जिलाध्यक्ष को आते ही खुशी से झूम उठे , डीजे, ढोल , नगाड़ा सहित रेणुकूट में स्वागत किया गया।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/09/img-20230918-wa00091793635778933365895-973x1024.jpg)
जिलाध्यक्ष मुर्धवा से कृष्णा मंदिर में दर्शन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके उपरांत पद्मिनी होटल में उनका जोरदार स्वागत हुआ। श्याम सिंह एमएलसी के प्रतिनिधि के रूप में नागेंद्र श्रीवास्तव ने माला पहना कर स्वागत किया। पूर्व प्रधान सुनील गुप्ता, पूर्व मण्डल अध्यक्ष विनोद जायसवाल, पिपरी व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद जायसवाल , पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रेणुकूट निशा सिंह, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष बीजेपी राकेश पाण्डेय रिंकू सिंह, सभी ने माला पहना कर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/09/img-20230918-wa0020856550956362884230-930x1024.jpg)
बताते चले दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के कुदरी ग्राम के निवासी माननीय नंदलाल गुप्ता वर्तमान में हाईटेक रोड रेणुकूट स्थित आवास पर 8 बजे से रात 11 बजे तक बधाई देने वालों की तांता लगा रहा। नंदलाल जी को जनपद में आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के मध्य नजर रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के निर्देशन में बड़ा उलट फेर करते हुए नंदलाल जी को जनपद सोनभद्र का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
नंदलाल जी विद्यार्थी परिषद से ही राजनीति में हाथ डाला था। इन्होंने अपने छात्र जीवन मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ काम करते हुए 1991- 92 मे तहसील प्रमुख रहे 1994 मे बीआर डी कालेज दुद्धी से छात्र संघ के महामंत्री बने 1996 मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख रहे उसके बाद प्रदेश के सहमंत्री प्रदेश मंत्री काशी प्रांत गोरखपुर के संगठन मंत्री से लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में विभिन्न दायित्यों का निर्वहन करते हुए भारतीय जनता पार्टी में संगठन मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्यों को निभाते हुए विभिन्न पदों पर रहकर लंबे समय से सेवा निष्ठा पूर्वक पार्टी का काम किया है।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/09/img-20230918-wa00106155570024923694341.jpg)
पार्टी के लोगों के साथ रेनूकूट के वार्ड 12 के वार्ड सदस्य अंजना सिंह अपने वार्ड में मिटाई बाट कर खुशिया मनाई वार्ड 12 अभिषेक शर्मा भी अपने पूरे मुहल्ले में लड्डू बाट कर खुशी मनाया विद्यार्थी परिषद के समय से जुड़े रहने वाले पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णु गुप्ता और महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष माया गुप्ता किरण सध्या पांडे, राज वर्मा, राम जायसवाल, मोनू जायसवाल रामकुमार गुप्ता, सुशील तिवारी, नरेंद्र सिंह, राधेश्याम पांडे , अजीत गुप्ता, प्रदीप सिंह रानू, राज वर्मा, राम जायसवाल, आशुतोष पाण्डेय, प्रभाकर गिरी, सोना बच्चा, धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चांद प्रकाश जैन , कुसुम शर्मा, शारदा खरवार, ने नए जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता , बी.के.सिंह अनपरा से आए साहू समाज अध्यक्ष तुलसी राम गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय गुप्ता महामंत्री, शंभू गुप्ता सयोजक लाल बाबू गुप्ता, संरक्षक महेश प्रसाद गुप्ता तथा बाल गोविंद गुप्ता ने जोरदार स्वागत एवम उनके जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दिया है।
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2023/09/img-20230918-wa00116250483513705773813.jpg)
![Sonprabhat Live News](https://sonprabhat.live/wp-content/litespeed/avatar/d0bbc52ee97ec57a3f066983626be72e.jpg?ver=1738736541)
Son Prabhat Live News is the leading Hindi news website dedicated to delivering reliable, timely, and comprehensive news coverage from Sonbhadra, Uttar Pradesh, and beyond. Established with a commitment to truthful journalism, we aim to keep our readers informed about regional, national, and global events.
![](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/12/शुभाजंली-क्लिनिक.png)
![Ad- Shivam Medical](https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2024/12/Your-paragraph-text-1.png)