June 5, 2025 10:24 PM

Menu

मून स्टार इंग्लिश स्कूल के आर्यवीर सिंह ने पहले प्रयास में IIT- JEE परीक्षा पास कर रचा इतिहास।

  • मून स्टार इंग्लिश स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र की असाधारण उपलब्धि। IIT- JEE (Advanced Qualified) 

Sonbhadra News : रिपोर्ट: आशीष गुप्ता |सोन प्रभात

म्योरपुर, सोनभद्र: म्योरपुर विकासखंड के मून स्टार इंग्लिश स्कूल का नाम एक बार फिर शैक्षणिक उपलब्धियों के शिखर पर पहुँच गया है। सी बी एस ई बोर्ड द्वारा संबद्ध विद्यालय मून स्टार इंग्लिश स्कूल के छात्र आर्यवीर सिंह ने IIT-JEE जैसी देश की प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में अपने पहले प्रयास में ही सफलता हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

आर्यवीर न केवल JEE में सफल रहे, बल्कि सत्र 2024-25 की CBSE बोर्ड परीक्षा में भी विद्यालय टॉपर रहे हैं। यह दोहरी उपलब्धि उनके अथक परिश्रम, समर्पण और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है।

आर्यवीर सिंह (फाइल फोटो)

शिक्षकों का मिला विशेष मार्गदर्शन

गणित शिक्षक अभय सिंह ने बताया,

 “आर्यवीर वाकई एक अद्वितीय प्रतिभा है। हमने उसे विशेष समय देते हुए मार्गदर्शन किया। उसकी लगन और समझ ने हमेशा हमें प्रभावित किया। भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।”

भौतिक विज्ञान के शिक्षक मो. नौशाद खान ने कहा,

 “हमें पूरा विश्वास था कि वह पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करेगा। उसकी मेहनत और धैर्य वाकई प्रशंसनीय हैं। आर्यवीर को सफलता के लिए हार्दिक बधाई और ढेरों शुभकामनाएं।”

Score Card : Aryaveer Singh
रसायन विज्ञान की शिक्षिका जया सिंह ने भी आर्यवीर की प्रशंसा करते हुए कहा,

“वह हर विषय पर गहरी पकड़ रखता है। उसमें सीखने की तीव्र इच्छा है और यही उसकी सफलता की कुंजी रही। हमें बहुत खुशी हो रही है, अपने विद्यालय का छात्र अपने लक्ष्य में सफल हुआ। भविष्य के लिए शुभकामनाएं। “

 

विद्यालय परिवार में खुशी की लहर

प्रधानाचार्या रूपा मिश्रा ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा,

“आर्यवीर की सफलता मून स्टार इंग्लिश स्कूल समेत जिले के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। शिक्षक भी बधाई के पात्र हैं, जो बच्चों को समय समय पर शिक्षित करने के साथ ही प्रेरित करते रहते हैं।”

विद्यालय के प्रबंधक मृणाल रोशन श्रीवास्तव ने कहा,

“मून स्टार इंग्लिश स्कूल हमेशा से ही बच्चों को तनावमुक्त और रचनात्मक शिक्षा देने पर बल देता है। हमारे शिक्षक जिस समर्पण से पढ़ाते हैं, आर्यवीर की सफलता उसी प्रयास का सजीव उदाहरण है। देश के केवल 23 सरकारी IIT कॉलेजों में प्रवेश मिलना आसान नहीं होता, और आर्यवीर ने यह उपलब्धि पहले ही प्रयास में प्राप्त की है – यह गर्व की बात है।”

परिवार और मेहनत का मिला फल

अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए आर्यवीर ने कहा,

 “इस सफलता का श्रेय मैं अपने माता-पिता, शिक्षकों और अपनी कठिन मेहनत को देता हूं। आगे भी मैं इसी समर्पण से पढ़ाई करता रहूंगा।”

समस्त विद्यालय परिवार में उत्साह और गौरव

आर्यवीर की उपलब्धि से मून स्टार इंग्लिश स्कूल में उत्सव जैसा माहौल है। छात्र, शिक्षक, और अभिभावकों में गर्व और प्रसन्नता की लहर है। यह सफलता न केवल आर्यवीर की व्यक्तिगत जीत है, बल्कि विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का प्रमाण भी है।

🔹 सोनभद्र जैसे क्षेत्र से निकलकर IIT जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता प्राप्त करना, निस्संदेह क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। मून स्टार इंग्लिश स्कूल और आर्यवीर सिंह को इस अद्वितीय सफलता के लिए सोन प्रभात न्यूज हार्दिक बधाई ज्ञापित करती है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On