February 23, 2025 9:27 AM

Menu

मैं, मेरा नजरिया और लॉकडाउन। सम्पादकीय

  • भारत मे लॉकडाउन, प्रदूषण घटा, हो गईं नदियां और आसमान साफ, साफ दिख रहे खूबसूरत मनमोहक नजारे- 

       – एस0के0गुप्त”प्रखर” की कलम से… 

सोनप्रभात/सोनभद्र- 

“24 मार्च से भारत में लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण देश के कई हिस्सों में भी इंसानी गतिविधियों की रफ्तार थम सी गयी है और इस दौरान प्रकृति अपनी मरम्मत खुद करती नजर आ रही है। बीते दिनों लोगो ने सोशल मीडिया पर ऐसी- ऐसी तस्वीरें साझा की हैं जिनमें लोगों को हिमाचल प्रदेश में स्थित धौलाधार पर्वत श्रृंखला की चोटियां दिख रहीं हैं। प्रदूषण कम होने की वजह से लगभग पूरा देश नीला आसमान देख पा रहा है।” 

 

कोरोना वायरस के कहर से बचने के लिए भारत में लॉकडाउन लागू है, इस बीच सड़कों पर वाहन बंद है, मॉल्स, मार्केट, टूरिस्ट प्लेस, ट्रेन, हवाई जहाज जैसी सभी चीजें पूरी तरह से बंद है। लोग अपने को बचाने और कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए घरों में कैद है। ऐसे में प्रकृति के अजीबोगरीब नजारे देखने को मिल रहे हैं।

ये सब संभव भी तब हो पाया है जब सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है। सिर्फ जरूरी इक्का दुक्का वाहन ही चल रहे हैं, इनमें एंबुलेंस और पुलिस की ही गाड़ियां शामिल हैं। भारत के कई हिस्सों से वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण के कम होने की सूचनाएं भी आ रही हैं। एक तरफ तो लगातार कोरोना वायरस के नए नए मामले सामने आने के कारण लोगों को अपने जीवन की रफ्तार काफी कम करनी पड़ी है वहीं दूसरी ओर, इस अवसर का फायदा उठाते हुए प्रकृति अपनी मरम्मत करती भी नजर आ रही है।

 

  • साफ होती गंगा – 

भारत में लॉकडाउन के चलते जैसे व्यावसायिक और आम गतिविधियां बंद हुईं, वैसे ही गंगा नदी के पानी की क्वालिटी सुधरने लगी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इन दिनों गंगा के पानी में 40-50 फीसदी तक सुधार आया है। जब की कई सरकारों न अरबो-खरबो धन ख़र्च करने के बाद भी इतना गंगा नदी में सुधार नही आया था। जो अब लॉकडाउन मे गंगा के साथ यमुना  नदी  के जल में  देखने को मिल रहा है।

  • बेखौफ घूमते पशु पक्षी 

भारत के कुछ शहरों से वन्य जीवों के बीचों बीच टहलने की तस्वीरें आ रही हैं। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हाथी घूमता दिखाई पड़ा, नोएडा में एक बड़े माल के बाहर नीलगाय को भी घूमते हुए देखा गया। राज्य के शहरी इलाकों में बाघ और हिरणों के आवाजाही भी रिकॉर्ड हो रही है।

 

लॉकडाउन का असर साफ दिखाई पड़ रहा है। शहर की सुंदरता के साथ-साथ गंदा पानी और प्रदूषण लोगो की पहचान सी बन गए थे। लॉकडाउन की वजह से अब नदियों के पानी में पहली बार मछलियां साफ दिखाई पड़ रही है।

राजधानी दिल्ली और एनसीआर इलाके के लोगो ने भी ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। भारत के कई शहरों में हवा की क्वालिटी में जबरदस्त सुधार आया है। दिल्ली जैसे महानगर लंबे वक्त बाद इतनी साफ हवा देख रहे हैं। दिल्ली से होकर बहने वाली यमुना नदी को इतना साफ देख कर लोग काफी हैरानी हो रहे हैं। इस नदी को साफ करने की कोशिश में सालों से अलग अलग सरकारों ने कितनी ही योजनाएं और समितियां बनाईं और कितना ही करोड़ों का धन खर्च किया लेकिन ऐसे नतीजे कभी नहीं दिखे जो लॉकडाउन के दौरान अपने आप ही सामने आए हैं। भारत के अलग अलग हिस्सों से बहुत सारे लोगों ने अपनी सरकारों को कोरोना संकट बीत जाने के बाद भी प्रकृति को हर साल कुछ दिनों का ऐसा ही ब्रेक देने के आइडिया पर विचार करने की सलाह दी है।

सोनप्रभात मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करें यहाँ क्लिक कर। 

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On