June 27, 2025 4:03 AM

Menu

म्योरपुर : ट्रक और अर्टिका कार की टक्कर में चार घायल।

  • बरही का कार्यक्रम से वापस लौट रहा था परिवार।

म्योरपुर/ सोनभद्र – पंकज सिंह – सोन प्रभात


मुर्द्धवा बीजपुर मार्ग पर मंगलवार रात्रि 8 बजे म्योरपुर की ओर से मुर्धवा की ओर जा रही अर्टिका गाड़ी की टक्कर विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से हो गयी। जिस कारण अर्टिका गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

राहगीरों की सूचना पर पहुचे म्योरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार त्रिपाठी द्वारा कार में फंसे चार लोगों को बाहर निकाल तुरन्त सीएचसी म्योरपुर भेजा गया। जहाँ उपस्थित डॉक्टर अंकित सिंह द्वारा प्रथम उपचार किया गया उपचार कर रहे डॉक्टर श्री सिंह ने बताया प्रेम पुत्र स्व.गुलाब 40 निवासी कुरा थाना राबट्सगंज,जमुन्ति देवी पत्नी शिवदास उम्र 60 वर्ष ,निवासी कुरा थाना राबट्सगंज,महेंद्र नाथ पुत्र स्व रामपति 55 निवासी तियरा नायक थाना राबट्स गंज,अंगद कुमार पुत्र हरिदास प्रसाद निवासी मुसही थाना राबट्सगंज उम्र 28 को चोट आई है। जिसमे प्रेम स्तिथि गम्भीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जब कि तीनो घायलों का प्रथम उपचार के बाद छोड़ दिया गया।

वही इस मामले में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना का कारण बनी ट्रक मौके का फायदा उठा फरार हो गया , जिसकी जांच की जा रही है।वही घायल अंगद ने बताया कि हम लोग अपने अर्टिका कार जिसका नम्बर up 64 AS 1721 है, आज दोपहर बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव में बरही कार्यक्रम में गए थे शाम को वापस अपने घर जा रहे थे कि।रस्ते में दुर्घटना हो गयी।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On