July 28, 2025 8:31 AM

Menu

म्योरपुर थाना क्षेत्र के नवाटोला गांव में महिला के शव मिलने से सनसनी। 

म्योरपुर – सोनभद्र ⁄ आशीष गुप्ता – सोनप्रभात 

  • घटनास्थल पर पहुंचे म्योरपुर थानाध्यक्ष समेत टीम। 
  • बीते दिनों ग्राम बभनडीहा टोला करियामाटी के जंगल से एक अज्ञात महिला का शव मिला था जिसकी अभी तक शिनाख्त नही हो पाई है। 

सोनभद्र जनपद के म्योरपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत नवाटोला में एक अज्ञात महिला का शव मुख्य सडक से लगभग 50 मीटर दूर मिला है। थाने पर सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि नवाटोला गांव में सड़क के किनारे  संदिग्ध परिस्थितियों में एक लगभग 30 वर्षीय विवाहिता की लाश पड़ी है, जो खून से लथपथ है।

इस सूचना के बाद म्योरपुर  थाना अध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे।  थाना अध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी ,बभनी थानाध्यक्ष, लिलासी चौकी इंचार्ज कुमार संतोष, ओपी सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार नवाटोला निवासी सीमा देवी 30 वर्ष पत्नी गयादीन गुप्ता का शव घर के बगल में रोड के किनारे खेत में मिला ,जांच में  पुलिस टीम जुटी है।

बीते 29 अक्टूबर को भी ग्राम बभनडीहा टोला करियामाटी के जंगल से एक अज्ञात महिला का शव मिला था जिसकी अभी तक शिनाख्त नही हो पाई है। एक हफ्ते के भीतर एक थाना क्षेत्र से यह दूसरा महिला का शव मिलने से चर्चा का विषय बना हुआ है। उक्त घटना में भी हत्या की आशंका जताई जा रही है। 

  • बभनडीहा टोला करियामाटी के जंगल से एक अज्ञात महिला का शव मिला– पूरी खबर यहां देखें – 

म्योरपुर में मिले महिला के शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई, थानाध्यक्ष म्योरपुर ने दी विज्ञप्ति “लावारिस शव की शिनाख्त।”

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On