April 29, 2025 8:57 PM

Menu

म्योरपुर : निकली भव्य तिरंगा यात्रा,मुस्लिम समुदाय के लोगो ने। बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा

म्योरपुर/ सोनभद्र – पंकज सिंह / सोन प्रभात

म्योरपुर स्थानीय कस्बा में रविवार को भाजपा के पूर्व जिला मंत्री दीपक सिंह व ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोड़ की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ आजादी के अमृत महोत्सव के पावन पर्व पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिंरगा यात्रा निकाला।मुस्लिम समुदाय के लोग ने भी तिरंगा यात्रा निकालकर लोगो को प्रेरित किया।

बताते चले कि आजादी का जश्न पूरे देश मे उत्साह पर है।लगभग हर घरों पर तिरंगा झण्डा लहराता दिखाई दे रहा है।पूरे जनपद में विभिन्न संगठनों ,राजनीतिक दलों एव विद्यालयो के बच्चों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है म्योरपुर कस्बे में भी लोग अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराकर आजादी के 75 वें वर्ष पूरे होने की खुशी मना रहे है।और तिरंगा यात्रा निकालकर लोगो को जागरूक भी कर रहे है।भाजपा नेता दीपक ने बताया की ओ तिरंगा ही था जिसे दिखा जिसे दिखा यूक्रेन से शकुशल भारतीय अपने घरों को वापस आये थे।


तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता सुजीत सिंह राजन सिंह, मुहम्मद,मुहम्मद आयुव,शफीक अहमद,मस्तफ़ा अली,मुहम्मद इरशाद,मुहम्मद इमरान खान,मुहम्मद एजाज,मोशिम सिद्धिक्की,शनि कुमार,अभिषेक,गोलू,इत्यादि लोग शामिल रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On