July 19, 2025 4:50 PM

Menu

म्योरपुर पुलिस ने अंतरजनपदीय गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार।

  • 71 किलो गांजा और अर्टिगा कार बरामद।

म्योरपुर/सोनभद्र  / रिपोर्ट :बाबू लाल शर्मा

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत म्योरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। म्योरपुर थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार, 18 जुलाई को बभनडीहा के जंगल से एक संदिग्ध अर्टिगा वाहन (संख्या OD 23 N 0847) से 71.270 किलो गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया।गांजा की अनुमानित बाजार कीमत 15 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजा सिंह उर्फ किशन सिंह पुत्र स्व. मनोज सिंह निवासी सहतवार, जनपद बलिया के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह अपने साथियों शैलेश कुमार शाह और समीर शाह (दोनों निवासी बड़माल, झारसुगुड़ा, उड़ीसा) के साथ मिलकर गांजा तस्करी कर रहा था। ये दोनों अभियुक्त मौके से फरार हो गए।
अभियुक्त राजा सिंह ने बताया कि वह राजेश सोनकर (निवासी कोखराज, जनपद कौशांबी) के कहने पर उड़ीसा के सम्भलपुर स्थित भगत चरण राणा उर्फ राजू से गांजा खरीदकर प्रयागराज पहुंचाने जा रहे थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि यह गैंग पहले भी 20 से 25 बार उड़ीसा से गांजा लाकर प्रयागराज पहुंचा चुका है। गांजा पहुंचाने के बदले राजा सिंह को प्रत्येक चक्कर के 30,000 रुपये मिलते थे।पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त अर्टिगा कार (अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये) को भी जब्त कर लिया है। इस मामले में थाना म्योरपुर पर मु.अ.सं. 89/2025, धारा 8/20/27A/29/60 NDPS Act के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष म्योरपुर शकमल नयन दुबे,उ0नि0 मनोज कुमार सिंह (चौकी प्रभारी लीलासी)हे0का0 माधवानंद सिंह,हे0का0 प्रमोद कुमार यादव,हे0का0 अतुल कुमार,का0 अनिल कुमार,का0 सोनू भारती शामिल रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On