July 1, 2025 8:27 PM

Menu

म्योरपुर पुलिस ने विधायक के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा, जनमानस की भारी भीड़।

म्योरपुर/ सोनभद्र – पंकज सिंह/ सोन प्रभात

म्योरपुर विकास खण्ड परिसर से गुरुवार को आजादी के 75वे वर्ष गांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत दुद्धी विधायक रामदुलार सिंह गोड़ के नेतृत्व में म्योरपुर पुलिस एवं पीएसी के जवानों तथा ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा ब्लाक परिसर से निकाल भारत माता की जय के गगन भेदी नारे लगाते हुए म्योरपुर बाजार होते हुये देवरी,किरविल,बरवाटोला,आरंगपानी गांव  भ्रमण कर देश भक्ति का संदेश दिया।

इस दौरान विधायक श्री रामदुलार गोड़ ने हर घर तिरंगा झंडा लगाने की अपील की, उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्य मंत्री के नेतृत्व में सम्पूर्ण देश मे हर घर तिरंगा झंडा लगाए जाने के कार्यक्रम को सफल बनायें। इसके पूर्व थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में तिरंगा झंडा यात्रा थाने से म्योरपुर ब्लाक परिसर पहुची।

इस दौरान म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोड़,सहायक विकास अधिकारी पंचायत रविदत्त मिश्र,पन्नालाल जायसवाल,सुजीत कुमार सिंह,मोहरलाल खरवार,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश कुमार जायसवाल,आशीष अग्रहरी,अमरकेश सिंह,इरफान खान,अमित रावत,एसआई बृजेश पाण्डेय,त्तेरसी सिंह यादव,कवींद्र सिंह,का.कुन्दन सिंह,नागेंद्र सिंह,अहमद अली,प्रवीण रॉय, अनिल गुप्ता,आदि पीएससी के जवान व ग्रामीण मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On