June 24, 2025 11:27 AM

Menu

म्योरपुर मण्डल के कुंडाडीह के ग्रामीणो में घर घर जाकर मोदी किट का वितरण किया गया।

म्योरपुर-सोनभद्र 

आशीष गुप्ता/ उमेश कुमार -सोनप्रभात

लाकडाउन के तृतीय चरण में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा म्योरपुर मण्डल के कुंडाडीह के ग्रामीणो में घर घर जाकर मोदी किट का वितरण किया गया।जिसमे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कोविड -19 में लगें लाकडॉउन के दौरान जरूरत मन्दो को भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

भाजपा कार्यकर्ताओ ने कहा कि सोनभद्र का पदाधिकारी होने के नाते हम सब को इस क्षेत्र के ग्रामीणो को आश्वस्त करना है कि भारत सरकार द्वारा लॉक डाउन को लेकर सख्त गाइडलाइंस के साथ जरूरी निर्देश जारी किया गया है जिसका अनुपालन हम लोगो द्वारा किया जाना आवश्यक है।

हमारा जिला ग्रीन जोन में है लेकिन फिर भी सोसल डिस्टेंस, मास्क,गमछा का प्रयोग हम सब को करना है।

जिसमे प्रमुख रूप से भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य होरीलाल पासवान जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार , मंडल उपाध्यक्ष सुजीत अग्रहरि , मंडल मंत्री भाई लाल मिश्रा, कुंडाडीह के बुथ अध्यक्ष सुरेंद्र रवानी के यहां जाकर नमो किट वितरण किया गया।

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On