August 14, 2025 5:20 AM

Menu

म्योरपुर : मून स्टार इंग्लिश स्कूल ने बच्चों संग निकाली तिरंगा यात्रा, बनाई 500 मीटर मानव श्रृंखला।

Report : Ashish Gupta/ Sonprabhat News 

म्योरपुर (सोनभद्र)— स्वतंत्रता दिवस के पूर्व “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और देशभक्ति की भावना को प्रबल करने के उद्देश्य से म्योरपुर स्थित मून स्टार इंग्लिश स्कूल में बुधवार को तिरंगा यात्रा एवं 500 मीटर लंबी मानव श्रृंखला का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपा मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह और अनुशासन का ऐसा परिचय दिया, जिसने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

झांकी ने मन मोह लिया

तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर मुख्य मार्ग पर मानव श्रृंखला में तब्दील हो गई, जिसमें एकजुटता और देशभक्ति का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। यात्रा के दौरान विद्यालय के बच्चों ने महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों की झांकियां प्रस्तुत कीं जिसमें प्रमुख रूप से भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई, महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, डॉ. भीमराव अम्बेडकर के रूप में सजे बच्चे। भारतीय सेना की वर्दी में छोटे-छोटे नन्हें सिपाही, जिन्होंने देश की सुरक्षा और बलिदान का संदेश दिया। इन झांकियों ने न केवल दर्शकों का मन मोह लिया, बल्कि बच्चों में देश के गौरवपूर्ण इतिहास और बलिदानी परंपरा के प्रति गर्व भी जगाया।

शिक्षकों का सराहनीय योगदान

प्रधानाचार्या ने बताया कि विद्यालय के शिक्षकों और सहयोगी स्टाफ ने पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर यह सुनिश्चित किया कि अनुशासन और सुरक्षा का पालन हो, और बच्चों का उत्साह पूरे कार्यक्रम में बना रहे।

देशभक्ति से सराबोर माहौल

तिरंगा यात्रा के दौरान वातावरण “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे गगनभेदी नारों से गूंज उठा। हजारों की संख्या में उपस्थित बच्चे और ग्रामीण इस अद्वितीय नजारे के साक्षी बने। बच्चों की ऊर्जा, चेहरे पर देशभक्ति का जोश और तिरंगे की लहराती छटा ने हर किसी को भावुक कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या रूपा मिश्रा ने कहा —”इस तरह के आयोजन बच्चों में देश के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना को प्रबल करते हैं। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी न केवल शिक्षा में बल्कि संस्कार और देशभक्ति में भी उत्कृष्ट उदाहरण पेश कर रहे हैं।”

 

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On