June 30, 2025 12:21 AM

Menu

म्योरपुर में देव दिवापली पर 51सौ दीपो से जगमगा उठा बजरंग सरोवर

बजरंग सरोवर पर रंगोली रहा आकर्षण का केंद्र

म्योरपुर/पंकज सिंह

म्योरपुर स्थानीय कस्बा स्थित बजरंग सरोवर पर सोमवार को जय बजरंग सेवा समिति के बैनर तले देव दीपावली का आयोजन किया गया महापर्व के शुभ अवसर पर 51 सौ दीपो से पूरा सरोवर सहित हनुमान मन्दिर जगमगा उठा इस दौरान दीप जलाने गांव की माताएं बहने बजरंग सरोवर पर पहुंच देव दीपावली के महापर्व का हिस्सा बनी बता दें कि गांव की

युवतियों द्वारा बजरंग सरोवर पर मनमोहक रंगोली बनाई गई थी जो आकर्षण का केंद्र था रंगोली बनाई बहनों को गांव के ग्राम प्रधान एवं संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा उनके उत्साहवर्धन के लिये उन्हें मोमेंटो भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया ग्राम

प्रधान संगीता गणेश जायसवाल ने बताया कि 3 वर्ष पहले यहां पर देव दीपावली पर्व मनाने का परंपरा का शुरुवात हुआ था जो आज भब्य रूप ले चुका है कहा कि इस महापर्व में गांव की माता बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है।

इस दौरान पन्नालाल जायसवाल,रामदेव तिवारी,गगन जी,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश कुमार जायसवाल,थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह,अमित रावत,सुजीत अग्रहरी,प्रवीण कुमार,रोहित कुमार अमित जायसवाल,आरुषि जायसवाल,प्रिया कौर, सत्यपाल सिंह,आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On