June 29, 2025 11:47 PM

Menu

म्योरपुर में धूमधाम से मनाया गया गुरुनानक जी का 553वा प्रकाश पर्व

भारी संख्या में सिख समुदाय के लोगो ने गुरुद्वारा में माथा टेक लंगर चखा

म्योरपुर/ पंकज सिंह


म्योरपुर स्थानीय कस्बा स्थित गुरुद्वारा परिसर में मंगलवार को गुरुनानक जी के 553वा प्रकाशपर्व के अवसर पर सिख समुदाय के सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने गुरु ग्रन्थ साहब के आगे माथा टेका गुरुद्वारा के पुजारी सतवीर सिंह के द्वारा अरदास किया गया इस दौरान श्रद्धालुओ के लिये आयोजन समिति ने कड़ा प्रसाद व लंगर की ब्योस्था किया गया था गुरुद्वारे के पुजारी सतबीर सिंह ने बताया कि


आज हम गुरु नानक देव जी महाराज का 553वा प्रकाश पर्व के रूप में मना रहे है बता दे कि गुरुनानक जी महाराज को सिख धर्म का संस्थापक माना जाता था और वे सिखों के पहले गुरु थे। वह एक महान भारतीय आध्यात्मिक नेता भी थे।
उनकी शिक्षाएं के प्रति उनकी भक्ति का तरीका दूसरों से अलग था और सभी धर्मों के लोग उनका और उनकी शिक्षाओं का सम्मान करते हैं। गुरुनानक देव के जन्मदिन की

खुशियाँ ,महोत्सव एवं सिखो के द्वारा त्यौहार के रूप में यहां मनाया जा रहा है।उन्होंने ऐसे समय में मानवता और मानव जाति का संदेश फैलाया जब हर कोई अपने धर्म के प्रसार पर ध्यान केंद्रित कर रहा था। उन्होंने महिलाओं और उनके अधिकारों और समानता के बारे में बात की।वह एक महान विद्वान थे लेकिन फिर भी उन्होंने चारों दिशाओं में यात्रा करते हुए लोगों के बीच अपना संदेश फैलाने के लिए स्थानीय भाषाओं का इस्तेमाल किया।


इस दौरान गुरुदयाल सिंह,सरदार भगवान सिंह,लव सिंह,गौरीशंकर सिंह,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश कुमार जायसवाल,संघ प्रचारक गगन जी,वीरेंद्र सोनी,संजय अग्रहरी,प्रकाश अग्रहरी,रामु, गोलू,सन्दीप, अमित,अमित कुमार,आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On