October 22, 2024 7:03 PM

Menu

यात्रीगण ध्यान दें – 22 अक्टूबर से गरीबों की पैसेंजर ट्रेन बरवाडीह चोपन चुनार ट्रेन दौड़ेगी पटरी पर।  

  • दुद्धी में अप – प्रातः 5 :36 प्रस्थान – 5:38 डाउन,- साम 19:02 आगमन 19:04 बजे प्रस्थान ।                                          

दुद्धी / सोनभद्र / जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र                                                                       

सोनभद्र केंद्रीय रेल मंत्रालय के सराहनीय पहल पर वैश्विक महामारी करोना काल से बंद चल रहीं गरीबों की ट्रेन बरवाडीह ,चोपन,चुनार  अप -ट्रेन संख्या 03653 (पुराना  ट्रेन संख्या -53351) डाउन -03654 (पुराना ट्रेन संख्या -53352) दिनांक – 22 अक्टूबर 2024 से पटरी पर दोड़ेगी। ज्ञात कराना है की वर्षो से बंद पड़े ट्रेन के परिचालन से आम जनों के लिए बड़ी राहत की खबर है तो वहीं स्टेशनों पर वर्षों से पसरा सन्नाटा अब खत्म होगा। ट्रेनों के परिचालन को लेकर पूर्व सांसद से लेकर वर्तमान सांसद जनपद सोनभद्र व पलामू सांसद की महत्वपूर्ण भूमिका सहित केंद्र एवं प्रदेश में सत्तारुद्ध भारतीय जनता पार्टी व समाजवादी पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। दिनांक 22 अक्टूबर 2024 को अप – बरवाडीह रात्रि 02:20 पर खुलेगी। जो डाउन -23:35 पर आगमन होगा।

डाल्टनगंज  अप – 03:00 आगमन प्रस्थान 3:02 पर होगा जबकि डाउन – 22:15 बजे आगमन 22:17 बजे प्रस्थान। गढ़वा रोड अप – 04:05 आगमन 04:10 प्रस्थान जबकि डाउन 20:50 आगमन 20:55 प्रस्थान होगी। गढ़वा टाउन अप -04:20 आगमन 04:22 प्रस्थान जबकि डाउन 20:20 आगमन 20:22 प्रस्थान होंगी। इसी प्रकार दुद्धीनगर अप – 05:36 आगमन प्रातः 05:38 बजे जबकि डाउन – 19:02 आगमन जबकि 19:04 बजे प्रस्थान होंगी। जो चोपन  08:20 आगमन जबकि प्रस्थान 08:30 होंगी. जबकि डाउन 17:15 बजे प्रस्थान 15:25 बजें करेगी। जबकि चुनार अप 11:55 बजें डाउन 14:00 बजें करेगी। इस आशय की जानकारी रेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On