February 6, 2025 8:35 AM

Menu

युवाओं के प्रतिभा को परिष्कृत कर व्यक्तित्व विकास से ही देश होगा स्वावलंबी मजबूत।

  • बनवासी सेवा आश्रम में नेहरू युवा केंद्र संगठन के  युवा अधिकारियों का कार्यशाला ।   

                                        
म्योरपुर / सोनभद्र : रिपोर्ट : बाबूलाल शर्मा/ सोन प्रभात

सोनभद्र म्योरपुर ब्लॉक के सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा महा कक्ष में शुक्रवार को  नेहरू युवा केंद्र संगठन के  प्रदेश इकाई के आदिवासी जनजाति आधारित जिलों के युवा अधिकारियों का दो  दिवसीय कार्यशाला का  उद्घाटन  संगठन के निदेशक श्रीकांत पांडेय आश्रम की मुखिया शुभा प्रेम  द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।निदेशक श्री पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि नेहरू युवा केंद्र  देश के  अधिकतर जिलों में स्थापित है और वह युवाओं  के व्यक्तित्व विकास   में अहम भूमिका निभाने का प्रयास कर रहा है जिससे उनके अंदर देश प्रेम,रंग भेद जाति भेद से परे सामाजिक संरचना का भाव जगे और  युवा वर्ग देश को प्रगति के पथ पर ले जा सके।उन्होंने कहा की गांधी के रास्ते गांव का विकास संभव है गांधी व्यक्ति नही विचार है जिसमे देश ही नहीं दुनिया को नई राह दिखाने की क्षमता है।

उन्होंने आदिवासियो के जीवन शैली की सराहना की और बताया की बैगा जाति देश की आदिम जातियों में एक है जो प्रकृति के साथ जीने और प्रकृति के सरंक्षण की कला का ज्ञान रखता है।उन्होंने कहा कि प्रेम भाई के एक भाषण ने मेरे युवा काल की सोच बदल दी और हम इस संस्थान  के कार्य से बहुत कुछ युवा अधिकारियों को सिख दे सकते है।शुभा प्रेम ने आश्रम के कार्यों और सामाजिक बदलाव  की जानकारी दी।  रामेश्वर प्रसाद,राम चंद्र, अशोक , फूलवंती ने ग्राम सभा को मजबूत बनाने,सरकारी योजनाओं में आम जन की भागीदारी शिक्षा,स्वास्थ्य और महिला समूह, बनाधिकार कानून,वन सरंक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को लेकर विचार साझा किया।साथ ही आदिवासी समांज की परंपरा संस्कृति की जानकारी दी।विभिन्न जिलों से आए  नेहरू युवा केंद्र के अधिकारियों ने अपने कार्य और प्रयास को लेकर विचार सांझा किया।मौके पर विमल सिंह शिव शरण सिंह उप  निदेशक कपिल देव,अनिल सिंह ,प्रीति  श्रीवास्तव, राशि,मदन शर्मा,डा.लखन राम जंगली,ललित देवड़ा,सचिन ,संजीव, देव नाथ सिंह,सुरेश, अमर जीत आदि उपस्थित रहे।

Ad- Shivam Medical

The specified slider is trashed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On