June 25, 2025 2:06 AM

Menu

यूक्रेन और रूस आमने सामने, कभी भी छिड़ सकता है युद्ध।

सोन प्रभात – सोशल डेस्क/  आशीष गुप्ता

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले कई दिनों से तनातनी बनी हुई है और दोनों के बीच युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिये दावा करते हुए कहा कि कल रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला किया जा सकता है।

यूक्रेन भले ही सैन्य शक्ति के लिहाज से रूस के आगे कहीं नहीं ठहरता है, लेकिन नाटो देशों की एकजुट शक्ति रूस से ज्यादा नजर आती है।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के हालात से भारत समेत कई देशों की चिंता बढ़ गई है। दोनों देश युद्ध के मुहाने पर पहुंच गए हैं। सबसे बड़ी चिंता इस बात की है कि अगर युद्ध शुरू होता है तो वैश्विक तेल बाजार में भारी उथल-पुथल मचेगी।

युद्ध मानव जीवन के हर क्षेत्र को प्रभावित करता है, रूस-यूक्रेन के बीच जो हालात बने हुए हैं उनका वैश्विक बाजार पर असर भी दिखने लगा है। दुनिया भर के शेयर बाजारों में इन दिनों चारों तरफ से बिकवाली का दौर चल रहा है। युद्ध हुआ तो इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि भारत की अर्थव्यवस्था और ट्रेड को भारी नुकसान हो सकता है।

युद्ध के दौरान शेयर बाजार में और गिरावट आने की पूरी संभावना है। युद्ध के इस माहौल में निवेशकों का मनोबल भी प्रभावित होंगा, शेयर बाजार में भारी गिरावट आ सकती है। सभी निवेशकों को इस बात का भी डर है कि पूरे विश्व पर इसका सीधा असर होगा और वैश्विक अर्थव्यवस्था बुरी तरह से चरमरा जायेगी।


भारत का यूक्रेन के बीच व्यापार होता है और भारत और रूस के बीच व्यापार में ईधर बीच कुछ कमी जरूर आई है। ऐसे में दोनों देशों के बीच अगर युद्ध होता है तो भारत में जरूरी चीजों पर महंगाई के रूप में देखने को मिल सकते हैं। आपको बताते चले कि भारत यूक्रेन को दवा, इलेक्ट्रिकल मशीनरी जैसे सामान बेचता है, जब कि यूक्रेन से खाने के तेल से लेकर खाद और न्यूक्लियर रिएक्टर की खरीदारी भारत करता है। युद्ध होता है तो दोनों देशों के बीच व्यापार नहीं होगा और भारत के लिए परेशानी बढ़ेगी।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On