March 14, 2025 7:12 PM

Menu

यूपी बोर्ड परिणाम में राजा चंडोल इंटर कॉलेज के लड़कों ने 10 वीं और लड़कियों ने 12 वीं में लहराया परचम।

  • हाईस्कूल में 89.1 % अंक के साथ श्यामसुंदर रहे अव्वल।
  • इंटर कला वर्ग में कंचन कुमारी 84.2% अंक के साथ रही अव्वल।
  • इंटर विज्ञान वर्ग में संयुक्त रूप से अलका रानी और प्रिया कुमारी ने मारी बाजी, अर्जित किए 84.8%

लिलासी – सोनभद्र / आशीष गुप्ता / रविकांत गुप्ता – सोन प्रभात

म्योरपुर विकासखंड अंतर्गत लिलासी स्थित राजा चंडोल इंटर कॉलेज के हाईस्कूल और इंटर के बोर्ड परिणाम में इस बार फिर से 12 वीं में लड़कियों का परचम रहा, जबकि 10 वीं में लड़कों ने बाजी मारी। हाईस्कूल परीक्षा में श्यामसुंदर पुत्र स्व. जयनंदन ग्राम कुदरी ने 89.1% अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान पर काबिज हुए। वहीं दूसरे स्थान पर दिनेश कुमार पुत्र विफन कुमार ग्राम कोँगा 88.16% अंक के साथ तथा तीसरे स्थान पर सीमा कुमारी निवासी धनखोर कुमारी 83.2% अंक के साथ अव्वल रहे।

इंटरमीडिएट परिणाम में विज्ञान वर्ग में संयुक्त रूप से अलका कुमारी पुत्री मनोज कुमार ग्राम कुदरी तथा प्रिया कुमारी पुत्री महेंद्र कुमार निवासी जामपानी ने 84.8 % अंक के साथ प्रथम स्थान पर अपना परचम लहराया, वहीं वर्षा कुमारी पुत्री विनोद कुमार निवासी झरैलटोला 84.2% अंक के साथ दूसरे तथा वसुंधरा पुत्री राजबली निवासी सागोबांध 83.6% अंक के साथ तीसरे स्थान पर काबिज रहे।

वही 12वीं कक्षा के कला वर्ग की बात करें तो यहां भी लड़कियों का ही बोल बाला रहा प्रथम स्थान पर कंचन कुमारी पुत्री महेंद्र कुमार निवासी नौडीहा 84.2%, दूसरे स्थान पर आशीष कुमार पुत्र सुरजनाथ 83.2% तथा तीसरे स्थान पर स्मृति बाला 83% अंक के साथ काबिज रहे।

विद्यालय के प्रबंधक लखन राम जंगली और प्रधानाचार्य जयंत प्रसाद ने विद्यालय के शिक्षकों को बधाई देते हुए सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On