March 15, 2025 7:26 PM

Menu

राजकीय धान क्रय केन्द्र का जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी / सोन प्रभात

सोनभद्र के जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने आज कृृषि उत्पादन मण्डी समिति राबर्ट्सगंज परिसर में स्थापित राजकीय धान क्रय केन्द्र वित्तीय वर्ष-2023-24 का फीता काटकर उद्घाटन किया।इस दौरान जिलाधिकारी ने बहुआर निवासी किसान अनुशा देवी पत्नी राजेश सिंह द्वारा धान के प्रथम आवक पर राजेश सिंह को माला पहनाकर व मिटाई खिलाकर स्वागत किया। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित किसानों से वार्ता किया और उन्हें किसी तरह की समस्या न हो, के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मौके पर काॅटे की स्थिति का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने स्थापित धान क्रय केंद्र का बारीकी से जाॅच की और वहां मौजूद उपकरणों को जायजा लिया।


जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने कहा कि “किसी भी हाल में धान खरीद में किसान भाईयों को बेवजह परेशान तथा धान खरीद में किसी प्रकार का किसान भाईयों के साथ भेद-भाव न किया जाये। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दियें। किसानों द्वारा खरीदे गये धान के मूल्यों का भुगतान सीधा उनके खातों में समय से किया जाये, इसमें शिथिलता न बरती जायें। उन्होंने कहा कि बोरों की पर्याप्त मात्रा में स्टाक रखी जाये तथा धान बेचने के लिए आये किसानों को धान के साथ प्रतीक्षा न करायें, उनका जल्द से जल्द नियमानुसार धान खरीदा जाये। इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि धान खरीद में तेजी लाया जाये।”


इस मौके पर धान क्रय केन्द्र के प्रभारी विकास पाण्डेय, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, मण्डी सचिव, जिला खण्ड विकास अधिकारी अमित कुमार चौधरी सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On