June 28, 2025 8:44 PM

Menu

राजनीतिक हलचल – अपना दल एस से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी की दावेदारी, दुद्धी विधायक हरिराम चेरो की पुत्र वधू इंजी0 कविता देवी की संभावना हुई प्रबल।

 

 

दुद्धी – सोनभद्र 

जितेंद्र चन्द्रवंशी – सोनप्रभात

 

 

  •  👉जिला मुख्यालय सोनभद्र विधायक व अपना दल एस के कार्यकर्ता आदि पहुंचे।                

 

 

दुद्धी सोनभद्र।जिला पंचायत अध्यक्ष जिला सोनभद्र की सत्ताधारी गठबंधन पार्टी अपना दल एस के खाते में जाने के बाद लोकप्रिय विधायक हरिराम चेरो की पुत्रवधू इंजीनियर कविता देवी जिला पंचायत सदस्य धंनौरा की प्रबल दावेदारी कि मजबूत दावेदारी को लेकर क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो एवं अपना दल एस के पदाधिकारी जिला मुख्यालय सोनभद्र पहुंचे, गठबंधन पार्टी अपना दल एस को भी हरिराम चेरो की पुत्रवधू इंजीनियर कविता देवी पर दावेदारी की संभावना पर सूत्रों की मानें तो विश्वास जताया है, जिसको लेकर विधानसभा क्षेत्र अपना दल एस कार्यकर्ताओं एवं जनता में हर्ष देखा जा रहा है

 

 

 

 

 

ज्ञात कराना है कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र दुद्धी जो विकास से अछूता है जिला पंचायत अध्यक्ष होने से आदिवासी अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति साथ हीं पिछड़ी जाति के मतदाताओं का आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी उत्तर प्रदेश की सरकार को इसका लाभ मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं, अंतिम फैसला आने से पूर्व लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है l

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On