August 4, 2025 2:15 AM

Menu

राजा चंडोल इंटर कॉलेज लिलासी में मना बाल दिवस।

लिलासी – सोनभद्र / रविकांत गुप्ता / दिनेश चौधरी – सोन प्रभात

म्योरपुर विकासखंड अंतर्गत राजा चण्डोल इ० का० लिलासी कला सोनभद्र में 14 नवम्बर बाल दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जी द्वारा बच्चों को नेहरू जी के बारे में उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया।

विद्यालय मेंअनेक प्रकार के खेल जैसे प्राथमिक वर्ग में सुलेख प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़ (बालक,बालिका) जूनियर वर्ग कक्षा 6 से 8 में सुलेख, नेहरू जी का चित्रण (बालक,बालिका), कुर्सी दौड़ ,जिलेबी दौड़, सुई धागा बालिका वर्ग,तथा बालक वर्ग में ऊँची कूद,50 मीटर का दौड़, लम्बी कूद, तथा सीनियर वर्ग में निबंध प्रतियोगिता एवं चित्रकला,(बालक,बालिका)।सुई धागा, कुर्सी दौड़,50 मीटर का दौड़ बालिका वर्ग तथा बालक वर्ग में लंबी कूद ,ऊँची कूद, 100 मीटर का दौड़ आदि प्रतियोगिता कराए गए जिसमे हर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, स्थान बच्चों ने प्राप्त किया। खेल में स्थान प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को प्रधानाचार्य श्री जयन्त प्रसाद ने पुरस्कार वितरण किया।

बच्चों को बताया कि खेल शिक्षा के एक अंग है और खेल से शरीरिक, और मानसिक विकास होता है। खेल के क्षेत्र में हमे आगे बढ़ना चाहिए। सभी बच्चे आज पुरस्कार प्राप्त करके बहुत खुश हुवे। और कुछ बच्चों ने खेल के माध्यम से भविष्य में एक अच्छे खिलाड़ी बनने का दृढ निश्चय किया। यह खेल को सम्पन्न कराने में विद्यालय के सभी शिक्षक रामलखन यादव ,सत्यनारायण यादव, अशोक कुमार, कमलेश कुमार, बिफन कुमार,अमर सिंह महेंद्र ,भाग्यनारायन सिंह, सुरेन्द्र,राजनरायन, सुनील, बिनय, पिन्टू, मानकुंवर आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On