रामलीला खेल मैदान दुद्धी पर गोवर्धन पूजा आज, कलश यात्रा के साथ पूजन कार्यक्रम शुरू।

दुद्धी , जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र

दुद्धी सोनभद्र रामलीला खेल मैदान पर विगत 14 वर्षों से आयोजित बृहद गोवर्धन पूजा कार्यक्रम आस्था पूर्वक 15 वें वर्ष दिनांक 23 अक्टूबर 2025 दिन गुरुवार को प्रातः 9 बजें रामलीला खेल मैदान से कलश शोभायात्रा प्राचीन शिवाजी तालाब पर कलश में जल भराव से वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच नगर भ्रमण उपरांत रामलीला खेल मैदान पर कलश शोभायात्रा पहुंचेगी।

तत्पश्चात विराट गोवर्धन पूजा का आयोजन गोवर्धन पूजा समिति अध्यक्ष अवध नारायण यादव के मार्गदर्शन पर सम्पन्न होगा। जबकि सम्मान समारोह व लोकप्रियबिरहा दंगल कार्यक्रम का संयोजन अध्यक्ष जगदीश यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख समारोह के मार्गदर्शन में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री लाल बिहारी यादव एमएलसी , नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद उत्तर प्रदेश रहेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि स्वरूप राम निहोर यादव व सेवानिवृत प्रोफेसर रामजीत यादव , अनिल यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोनभद्र, संजय यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख, श्याम बिहारी यादव पूर्व जिला अध्यक्ष होंगें। गोवर्धन पूजन का कार्यक्रम प्रातः 11:00, प्रसाद वितरण दोपहर 2:00 बजे अतिथि सम्मान दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक।

जबकि विराट बिरहा मुकाबला रात्रि 9:00 बजे से प्रारंभ होगा। बिरहा मुकाबला में विजय लाल यादव बिरहा सम्राट गाजीपुर व रवीना रंजन मोहनिया बिहार के बीच होगा। कार्यक्रम की तैयारी आयोजक मंडल द्वारा पूर्ण कर ली गई है। मौके पर जिलाध्यक्ष दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव एडवोकेट, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट, समिति के कोषाध्यक्ष परमेश्वर यादव, अवधेश मिश्रा आदि रहें. पूज्य बाबा सुरेंद्र पंथी के वैदिक मंत्र उच्चारण से पूजन में अग्नि प्रचलन और ख़ौलते दूध का स्नान आस्था कों रोचक बनाएगा।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On