February 23, 2025 4:40 PM

Menu

राम मंदिर निर्माण जन जागरण अभियान की निकली रथयात्रा।

बभनी – सोनभद्र

उमेश कुमार- सोनप्रभात

बभनी।स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत आज राम मंदिर निर्माण जन निधि समर्पण को लेकर जन जागरण की रथ यात्रा भव्य तरीके से निकाली गई। जिसमे बभनी थाने के समीप शिव मंदिर से चलकर ब्लाक मुख्यालय तक तीन किलोमीटर की रथयात्रा थी।

रथ यात्रा में आए ओमप्रकाश दुबे जिला उपाध्यक्ष, शोभायात्रा की प्रमुख व भाजपा नेत्री ईशिका पाण्डेय का भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत कर जय श्री राम का नारो से बभनी का क्षेत्र गुंजायमान हो गया।

वही कार्यक्रम प्रमुख ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग समर्पण राशि की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बभनी मंडल अध्यक्ष प्रमोद दुबे की अध्यक्षता में कार्यक्रम सफल बनाया गया।

जिसमें बभनी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे,म्योरपुर मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुधीर पाण्डेय, जिला कार्यसमिति सदस्य राधेश्याम पांडेय,महामंत्री विष्णुकांत दुबे,जिला पंचायत सदस्य किरबिल विरझन राम पनिका,अमित कुमार युवा मोर्चा बभनी उपाध्यक्ष,वरिष्ठ नेता दीपचंद केशरी,महामंत्री लालकेश कुशवाहा, जवाहर जोगी द्वारिका गुप्ता, सुखवंती, समेत सैकड़ों रामभक्तो ने भाग लिया।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On