February 6, 2025 10:21 PM

Menu

राष्ट्रपिता गांधी की जयन्ती पर मातृशक्ति ने किया रक्तदान।

  • अहिंसा परमो धर्म हमारे उन्नयन का सूत्र – अनामिका सिंह

विंध्य नगर / सिंगरौली / सुरेश गुप्त ग्वालियरी – सोन प्रभात

जिला महिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली एवम स्पंदन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में महिलाओं द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया गया , रेड क्रास सोसाइटी ,एनटीपीसी विंध्याचल हॉस्पिटल विंध्यनगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर 2 अक्टूबर को आयोजित किया गया।

गांधी जी की तस्वीर को माल्यार्पण पश्चात महिलाओं ने ब्लड डोनेट किया , और देश में अमनचैन की कामना की व बापू के सत्य अहिंसा तथा भाईचारा के पदचिन्हों में चलने का संदेश दिया, जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कृष्णा सिंह परिहार , ज़िला उपाध्यक्ष श्रीमती अनामिका सिंह बिसेन , प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस कमेटी शशिकला पांडे ,जिला महिला सेवादल अध्यक्ष शालिनी श्रीवास्तव ,सुशीला द्विवेदी, एनएसयूई की रिचा सिंह एवं महिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली की दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On