राष्ट्रीय खेल दिवस पर संत एबीआर पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन.

रेणुकूट/ U. Gupta / Sonbhadra 

संत एबीआर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी और खो-खो जैसे खेलों की प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया।

यह विशेष आयोजन विद्यालय के प्रबंधक आशीष सिंह एवं प्रधानाचार्य आकाश सिंह के निर्देशन और मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिताओं में छात्रों ने शानदार खेल भावना, अनुशासन और टीम–स्पिरिट का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। राष्ट्रीय खेल दिवस हर वर्ष 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर और भारत रत्न मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने मेजर ध्यानचंद के अद्वितीय योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के चेयरमेन आशीष सिंह ने कहा कि “खेल केवल शारीरिक बल ही नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और अनुशासन का भी विकास करते हैं। हमें मेजर ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ियों से सदैव प्रेरणा लेनी चाहिए।” प्रधानाचार्य आकाश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में टीम–स्पिरिट और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। विद्यालय सदैव खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।”

इस कार्यक्रम का समापन विजेता टीमों को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। पूरे विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय खेल दिवस का उत्साहपूर्ण और उल्लासमय वातावरण देखने को मिलाl

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On