June 24, 2025 1:08 PM

Menu

राष्ट्रीय जलसे जश्न ए गौसुलवरा में मुल्क के कोने कोने से पधारे नामचीन शायर!!

वैढन – सिंगरौली /;सुरेश गुप्त ग्वालियरी

ग्यारहवीं शरीफ के मुबारक महीने के राष्ट्रीय जलसे में छत्तीस गढ़,उत्तर प्रदेश समेत जिले के हजारों लोग शामिल हुए!! आल इंडिया नातिया मुशायरे का आयोजन अंजुमन कमेटी के हदीश खान के जानिब से किया गया वहीं जलसे की सदारत शहरे काजी हजरत मौलाना मंजूर ने किया!! जलसे को।मुल्क ए हिंदोस्तान हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती गुलाम जीलानी अजहरी किबला की तकरीर सुनकर नारये रिसालत की सदायें गूंजती रही!! जलसे की कमान निकाबत हजरत कफील अंबर को सौंपी गई!! शायरे इस्लाम जनाब अजमत भागल पुरी और मोहम्मद अली फैजी ने महफिल में अपने कलामों से झूमने को विवश कर दिया!! जलसे का आगाज नायब इमाम मौलाना मुश्ताक अहमद ने तिलावते कुरान पाक से किया!! बाहर से पधारे अनेक नाम चीन शायरो ने भी अपने अपने कलाम पेश किए!! जलसे में सदर अंजुमन कमेटी ने सभी का स्वागत किया!! भव्य सजे पंडाल में देर रात्रि तक लंगरे आम कार्यक्रम चलता रहा!!

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On