June 27, 2025 11:20 AM

Menu

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के उपाध्यक्ष संजय तिवारी पहुंचे सोनभद्र , संगठन को मजबूत करने पर जोर !

सोनभद्र – सोनप्रभात – वेदव्यास सिंह मौर्य

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष संजय तिवारी सोनभद्र पहुंचे जहां राष्ट्रीय ब्राम्हण युवजन सभा के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ पुष्पमाला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया रॉबर्टसगंज नगर के चंडी तिराहे के पास प्रदेश उपाध्यक्ष संजय तिवारी ने जिले के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बैठक में संगठन को आगे बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा ब्राह्मणों को जोड़ने पर चर्चा की उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 12 सितंबर को परशुराम यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया गया है जिसे उत्तर प्रदेश के जिले के हर गांव में लेकर आप लोग तेजी से जाने का काम करें और ज्यादा से ज्यादा ब्राह्मणों को अपने संगठन में जोड़ने का काम करें।

उन्होंने कहा कि संगठन और अध्यक्ष की पहचान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से होती है इसलिए आप सभी अपने कार्यशैली से समाज के हर व्यक्ति को सम्मान दें तथा भारत के निर्माण में अपना योगदान दें प्रदेश संगठन मंत्री नीरज देव पांडे ने प्रदेश उपाध्यक्ष संजय तिवारी का सोनभद्र आने पर आभार व्यक्त किया है वही मीडिया से बातचीत करते हुए संगठन की प्रदेश महामंत्री कोमल पांडेय ने बताया कि हमारा संगठन ब्राह्मण समुदाय के गरीब तबके के लोगों की मदद करता है ब्राम्हण ही नहीं हर जात के लोगों को हम मदद पहुंचाने का काम करते हैं इसके साथ ही अपने संगठन को तेजी से बढ़ा रहे हैं इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री नीरज देव पांडे , प्रदेश मंत्री सिंधु शुक्ला, जिला अध्यक्ष विजय शंकर पांडेय, जिला सलाहकार मोहित शुक्ला, समेत दर्जनों संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On